चमन लाल महाविद्यालय के 10 छात्र बने सेना का हिस्सा

लंढौरा (हरिद्वार)। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय (स्वायत्त) के विद्यार्थियों ने रक्षा सेवाओं में एक बार फिर उल्लेखनीय सफलता हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। हाल ही में घोषित थल सेना अग्निवीर भर्ती के अंतिम परिणाम में महाविद्यालय के नौ विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जबकि एक छात्र का चयन टेरिटोरियल आर्मी में हुआ है।

अग्निवीर भर्ती में रोहित कुमार, सागर धीमान, नवीन कुमार, अनिवेश कुमार, हिमांशु गुप्ता, विनीत, आर्यन राणा, मोहम्मद कैफ तथा मोहम्मद उजैर ने सफलता प्राप्त की है। इनमें मोहम्मद उजैर को छोड़कर अन्य सभी विद्यार्थी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट हैं। इसके अतिरिक्त कैडेट सौरभ सिंह का चयन टेरिटोरियल आर्मी में हुआ है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय तथा एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. अपर्णा शर्मा ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में महाविद्यालय के 25 छात्र-छात्राओं ने सेना, नौसेना, वायुसेना, टेरिटोरियल आर्मी तथा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सहित विभिन्न रक्षा एवं अर्धसैनिक बलों में सफलता प्राप्त की है।

महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी समारोह में चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा।

महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव डॉ. अरुण हरित ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि वे अभी से अपने भविष्य की तैयारी जारी रखें, ताकि अग्निवीर सेवा के चार वर्ष पूर्ण होने के बाद भारतीय सेना अथवा अन्य अर्धसैनिक बलों में स्थायी अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं से भी इन युवाओं की उपलब्धियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Share
  • Related Posts

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संत जोसेफ स्कूल, सासाराम की छात्राओं को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डेहरी में…

    Share

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    सासाराम (रोहतास)। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के तहत शुक्रवार को शिवसागर प्रखंड में विभिन्न पोषण गतिविधियों का निरीक्षण उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया। भारत सरकार के महिला एवं बाल…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी में एआई, शोध एवं औषधि विकास पर मंथन

    डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

    डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

    डेहरी-दाउदनगर को जिला बनाने की मांग, इंद्रपुरी जलाशय निर्माण पर भी जोर

    डेहरी-दाउदनगर को जिला बनाने की मांग, इंद्रपुरी जलाशय निर्माण पर भी जोर