एनएमसीएच में 13वीं वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। पीएसएम भारतीय संघ के राज्य स्तरीय 13वीं वार्षिक सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार को नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएमसीएच) के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के तत्वावधान में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देव मंगल सभागार में हुआ। इस अवसर पर “किशोर स्वास्थ्य: किशोरावस्था से वृद्धावस्था तक” की थीम पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. एजी कुलकर्णी ने अपने संबोधन में किशोर वय के लोगों के लिए खान-पान की आदतों पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि आज चिकित्सा विज्ञान सैकड़ों वर्ष पुराने खान-पान व्यवस्था को अपनाने की ओर इसलिए इशारा कर रहा है क्योंकि हम व्यावहारिक रूप में खान-पान की आदतों से अपना स्वास्थ्य बिगाड़ रहे हैं।

उन्होंने विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा कि जंक फूड एवं अन्य तैलीय और मसालेदार पदार्थों के अधिकतम सेवन की आदतों से किशोर वय से ही लोग मधुमेह और रक्तचाप जैसी समस्याओं के चक्कर में पड़ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विज्ञान के माध्यम से विभिन्न प्रकार की दवाओं का प्रयोग करने से भी इस प्रकार की समस्याओं से निजात नहीं मिल पाता है जबकि खान-पान की आदतों में सुधार करके एवं अधिकांश रूप से घर में बने हुए भोजन की आदत डालने से कई प्रकार की बीमारियों से निजात मिल सकती है।

उललेखनीय है कि दो दिनों तक चलने वाले इस सेमिनार में राज्य के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालय से आए हुए शिक्षकों एवं छात्र-छात्राएं इस राज्य स्तरीय सेमिनार में अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सम्मेलन में 280 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं तथा स्वास्थ्य के महत्व पर ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दे रहे हैं। उद्घाटन सत्र के अवसर पर संस्थान के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह, कुलपति डॉ. प्रोफेसर महेंद्र कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, अखिल भारतीय पीएसएम संघ के अध्यक्ष डॉ. एजी कुलकर्णी, सचिव डॉ. पुरुषोत्तम गिरी, राज्य संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, नारायण मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हीरालाल महतो, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. निपेन्द्र आनंद, डॉ. नवीन कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में विभाग अध्यक्ष द्वारा सभी आगतों का स्वागत किया गया जबकि कार्यक्रम के अंत में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के शिक्षक एवं आयोजन समिति के सूत्रधार डॉ. राहुल चंद्रा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Share
  • Related Posts

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र केवल देवी की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि नारी की गरिमा, समानता और स्वतंत्रता पर आत्ममंथन का अवसर भी है। माँ दुर्गा की शक्ति के प्रति हमारी श्रद्धा तभी…

    Share

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गरीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और गरीबी-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयासों…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित