सूर्य को अर्घ्य-अर्पण के साथ छठव्रत संपन्न

डेहरी-आन-सोन में छठ पूजा
सोन नद, डेहरी-आन-सोन में सूर्य-पूजन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि उगते सूर्य को जलार्पण के साथ आज चार दिवसीय महान छठ पर्व का संपन्न हुआ। सोन नद तट के सबसे बड़े शहर डेहरी-आन-सोन में भी हजारों छठव्रतियों ने निष्ठापूर्वक छठव्रत रखा और सूर्य-पूजन किया। जलार्पण के बाद प्रसाद-ग्रहण कर छठव्रतियों ने दो दिन का अपना उपवास समाप्त कर व्रत पूरा किया। इसके बाद पूजा-घाटों पर और फिर घर-घर प्रसाद वितरण किया गया। सोन तट पर शहर-गांवों से लाखों की संख्या में छठव्रतियों के परिजन-मित्र उपस्थित होकर प्रसाद प्राप्त किया।साथ ही और सजावट और रोशनी का लुफ्त उठाएं ।

सूर्य को अर्घ्य देते श्रद्धालु
सूर्य को अर्घ्य देते श्रद्धालु

छठ के मौके पर शहरों-गांवों के स्थानीय व स्वयंसेवी संस्थाओ ने नदी और तालाब घाटों तक जाने वाले मार्ग में साफ-सफाई, अस्थाई घाट का निर्माण, साउंड और लाइट की व्यवस्था की।
इसके अलावा शहर के गलियों में, चौक चौराहों पर तोरण द्वार बनाए। इसके साथ ही कोरोना जागरूकता का प्रसार किया ।

संस्थाओ द्वारा किए गए सजावट की तरह हर घाटों को, शहर की गलियों एवं चौक-चौराहों को झालरों एवं दूधिया रोशनी से भर दिया गया। शाम होते ही शहर में रंगीन रोशनी की जगमगाहट हर तरफ दिखता। पूरा शहर रोशनी में डूबा हुआ, भव्य तोरण द्वार जिसकी भव्यता एवं प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनती।

वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद, डेहरी- डालमियानगर के तरफ से नई पहल कर करोना जांच एवं कोविड टीकाकरण, गर्भवती महिला को बैठने के लिए, जागरूकता संग्रहालय (जिसमें मंझार कुंड, तुतला भवानी, गुप्ता धाम, ताराचंडी, शेरशाह रोजा, रोहतास किला, दहेज प्रथा, स्वच्छता संदेश) आदि कक्षों का निर्माण कर आदर्श घाट बनाया गया।

रिपोर्ट : निशांत राज,  तस्वीर :  नरेन्द्र सिंह/चिरंजीव सिंह

 

 

Share
  • Related Posts

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    राजगीर (बिहार)। प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उस गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिली, जब द्रौपदी मुर्मु…

    Share

    One thought on “सूर्य को अर्घ्य-अर्पण के साथ छठव्रत संपन्न

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर