2022 तक दूर होगी गरीबी

केेंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने किया 50 हजार ग्रामपंचायतों के लिए दावा

दूसरों को भी रोजगार देने की स्थिति में होंगे युवा : राजीव रंजन,

रोहतास के जिला जज ने दिया किशोरों पर बहुत जरूरी होने पर ही एफआईआर दर्ज करने का निर्देश

बिहार में फिर बिगड़ी कानून-व्यवस्था : ब्रजमोहन सिंह

पटना /डेहरी-आन-सोन /सासाराम (बिहार)-सोनमाटी समाचार।  केेंद्र सरकार का लक्ष्य 2022 तक बिहार सहित देश भर के 50 हजार ग्रामपंचायतों को अंत्योदय मिशन से जोड़कर गरीबी दूर करने का है। इन पंचायतों में सभी विकास योजनाओं की एकीकृत मानीटरिंग केेंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय कर रहा है। यह जानकारी सोनमाटीडाटकाम को केेंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने दी। उन्होंने माना कि बिहार में इस दिशा में औसत रूप से गति धीमी है, मगर महिला सशक्तिकरण की योजनाओं में बिहार अन्य राज्यों से आगे हैं।

जबकि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने सोनमाटीडाटकाम को बताया कि कौशल विकास योजना के तहत देश भर में एक करोड़ युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। 52 लाख युवा प्रशिक्षित किए जा चुके हैं। मुद्रा योजना के तहत वित्त पोषण करने में प्रशिक्षित युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। एक एजेंसी से 3-5 लाख युवाओं को जापान भेजकर ट्रेनिंग प्राप्त करने का करार भी भारत सरकार ने किया है। जबकि उन्होंने कहा कि इस तरह नौकरी की तलाश में रहने वाले युवा विभिन्न तरह की तकनीकी दक्षता प्राप्त कर लेने के बाद दूसरों को भी रोजगार दे सकने की स्थिति में आ जाएंगे।
सासाराम (रोहतास) में जिला जज प्रभुनाथ सिंह की अध्यक्षता में किशोर न्याय परिषद की हुई बैठक में जिला जज ने बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों को यह जानकारी दी की साधारण अपराध धाराओं के तहत किशोरों पर प्राथमिकी दर्ज नहींहोनी चाहिए। किशोरों पर प्राथमिकी गंभीर अपराध या बालिगों के सहयोगी होने के मामले में दर्ज की जानी चाहिए। बैठक में किशोर न्याय परिषद की प्रधान सदस्य कुमारी ज्योत्सना, सदस्य ददन पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
उधर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव ब्रजमोहन सिंह ने कहा है कि बिहार सरकार पूर्ण शराबबंदी, बाल विवाह व दहेज प्रथा पर नए सिरे से प्रतिबंध लगा सामाजिक कुरीति दूर करने के प्रयास के लिए अपनी पीठ थपथपा रही है, मगर राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति फिर बिगड़ चुकी है और बिहार अ राजकता की ओर जाने लगा है।

Share
  • Related Posts

    रोहतास की पंचायतों को मिलेंगे आधुनिक भवन, मई अंत तक पूरे होंगे कई प्रोजेक्ट

    डेहरी-ऑन-सोन, रोहतास। बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने रविवार को रोहतास दौरे के दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते…

    Share

    नारायण वर्ल्ड स्कूल के बोर्ड टॉपर्स सम्मानित, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह ने किया पुरस्कृत

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। नारायण वर्ल्ड स्कूल में आयोजित ‘शैल संजीवनी’ बोर्ड टॉपर्स पुरस्कार सम्मान समारोह में सीबीएसई 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    Weekly epaper

    Weekly epaper

    रोहतास की पंचायतों को मिलेंगे आधुनिक भवन, मई अंत तक पूरे होंगे कई प्रोजेक्ट

    रोहतास की पंचायतों को मिलेंगे आधुनिक भवन, मई अंत तक पूरे होंगे कई प्रोजेक्ट

    नारायण वर्ल्ड स्कूल के बोर्ड टॉपर्स सम्मानित, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह ने किया पुरस्कृत

    नारायण वर्ल्ड स्कूल के बोर्ड टॉपर्स सम्मानित, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह ने किया पुरस्कृत

    नारायण नर्सिंग कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2026

    नारायण नर्सिंग कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2026

    सतत कृषि को बढ़ावा देने हेतु आईसीएआर-आरसीईआर द्वारा संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    सतत कृषि को बढ़ावा देने हेतु आईसीएआर-आरसीईआर द्वारा संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    आरा में हिंदी साहित्य सम्मेलन आयोजित, ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर साहित्यकार और कलाकार सम्मानित

    आरा में हिंदी साहित्य सम्मेलन आयोजित, ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर साहित्यकार और कलाकार सम्मानित