70 चयनित नकल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

जिउतिया पर्व

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। शहर में जिऊतिया कल अभिनव लगातार तीन दिन आयोजन किया गया था। रविवार की रात पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजन किया गया। लगातार तीन दिनों तक नकल अभिनय प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थी चेतना परिषद द्वारा किया गया। रविवार की रात चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। कुल 70 पुरस्कार विभिन्न श्रेणी व स्थान के लिए वितरित किया गया। प्रथम पुरस्कार विद्यार्थी क्लब की दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में सात वर्षीय आरध्या कुमारी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित मुख्य पार्षद अंजली कुमारी, सुखलाल प्रसाद, रीमा देवी, डॉ. केदारनाथ सिंह।संस्था अध्यक्ष प्रशांत कुमार तांती, सचिव राजेन्द्र चौधरी, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, निर्णायक मंडली में ममतेश कुमार, संजय कुमार, राजेश कुमार एवं श्याम कुमार चौधरी शामिल रहे। इस मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गणेश राम, वार्ड पार्षद बसंत कुमार, राधारमण पूरी, राजू कुमार, मोती साव, एहसान अहमद एवं संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि अंजली कुमारी ने कहा कि जिऊतिया लोक उत्सव हमारे क्षेत्र की शान है। हमारी एक अलग पहचान है। बहुत ही उत्सुकता से लोग बाहर से नकल अभिनय प्रतियोगिता को देखने के लिए आते हैं जिऊतिया लोक उत्सव को राजकीय दर्जा दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। हर कार्य करने में कठिनाई तो होती है। लेकिन कार्य जरूर सफल होता है। हर व्यक्ति संघर्ष से आगे बढ़ता है।आयोजक कमेटी को धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्यक्रम को प्रस्तुत करवाना काफी सराहनीय कार्य है।

नगर परिषद स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. केदारनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जन्म से ही हम नकल अभिनय प्रतियोगिता देख रहे हैं। यहां के हर व्यक्ति में कला छुपा हुआ है और दाउदनगर में मात्र नकल अभिनय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता हैं। जिऊतिया लोक उत्सव को राजकीय दर्जा दिलाने की बात कही। विद्यार्थी चेतना परिषद के सभी टीम को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर