कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ, जिसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. अनुप दास ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संविधान के मूल्यों तथा लोकतांत्रिक आदर्शों के संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने देश को अन्न प्रदान करने वाले किसानों एवं राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों के योगदान को अमूल्य बताते हुए “जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान” के राष्ट्रीय नारे की राष्ट्र निर्माण में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने कृषि विकास एवं किसानों के कल्याण हेतु किए जा रहे संस्थान के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

डॉ. दास ने कहा कि राष्ट्रीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रत्येक व्यक्ति को केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि कर्मयोगी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने अमृत काल में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु सेवा भाव, सामूहिक उत्तरदायित्व, ईमानदारी तथा नवाचार के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों एवं छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने परिसर को राष्ट्रीय गर्व एवं उत्साह से भर दिया। वहीं, संस्थान के कृषि प्रणाली का पहाड़ी एवं पठारी अनुसंधान केंद्र, राँची, कृषि विज्ञान केंद्र बक्सर तथा कृषि विज्ञान केंद्र रामगढ़ में भी समान उत्साह एवं देशभक्ति के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया।

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’