शहीदों को श्रद्धांजलि, चीनी सामान विरोधी प्रदर्शन/ महिला कालेज का निरीक्षण/ तैयारी वैश्य रैली की/ रेलवे यूनियन इकाई गठित

सैनिकों को श्रद्धांजलि और चीनी सामान का विरोध जारी

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। भारत-चीन सीमा पर लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून को चीनी सैनिकों के धोखे में शहीद हुए बिहार के 05 सैनिक सहित 20 भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने और चीनी सामान विरोधी बहिष्कार-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। चीन के सैनिकों ने सीमा के लाइन आफ कंट्रोल पर निहत्था रहने के समझौते का उल्लंघन किया था और सोची-समझी रणनीति के तहत कील लगे लोहे के राड से लैस होकर आए थे। चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए प्रतिवाद पर झड़प हुई थी। सीमा पर बिना बंदूक, बिना गोला-बारी सैनिकों की झड़प में अब जाकर चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में खबर प्रकाशित की गई है कि झड़प में चीन के 20 से कम सैनिक मारे गए। हालांकि भारतीय सैन्य सूत्र का दावा चीन के 40 सैनिकों के मारे जाने की है।

मोमबती जलाकर सामूहिक संवेदना व्यक्त :

डेहरी-आन-सोन थाना चौक पर नेशनल एंटी करप्शन एंड आपरेशन कमेटी आफ इंडिया की रोहतास जिला इकाई की ओर से भारत-चीन सीमा पर लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के निशस्त्र होने के धोखे के बावजूद वीरतापूर्वक मुकाबल कर मुंहतोड़ जवाब देकर वीरगति को प्राप्त हुए भारत के सैन्य शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर और मोमबत्ती जलाकर सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता नेशनल एंटी करप्शन एंड आपरेशन कमेटी आफ इंडिया के राष्ट्रीय संगठन सचिव मनीष शरण ने की। कार्यक्रम का संयोजन इस संस्था के जिला अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नेशनल एंटी करप्शन एंड आपरेशन कमेटी आफ इंडिया के रोहतास जिला उपाध्यक्ष राजीव विश्वकर्मा, डेहरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रिंकू सोनी, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, नितेश कुमार, मंटू सिंह, राकेश गोस्वामी, अजय कुमार गुप्ता, ऋषिकेश कुमार, बूडा सिंह, मकसूद आलम आदि ने भाग लिया।

शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन :

कर्पूरी चौक (थाना चौक) पर ही राजद के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने भी सीमा पर शहीद सैनिकों के प्रति सामूहिक श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर सामूहिक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद कुशवाहा सभागार में राष्ट्रीय जनता दल की प्रखंड कार्यकारिणी समिति की बैठक में राजद प्रदेश महासचिव फिरोज हुसैन सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था चौपट हो चुकी है। कहा कि बिहार चुनाव में अगली सरकार राजद की होगी। बैठक में राजद के जिला अध्यक्ष गिरिजा चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष नथूनी पासवान, प्रधान महासचिव राजकिशोर सिंह, अमरेंद्र पाल, अतहर इमाम, नंदकेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे।

चीनी सामान के विरुद्ध बहिष्कार-प्रदर्शन :

विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने डेहरी-आन-सोन के थाना चौक पर चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करने आह्वान किया। थाना चौक पर चीनी सामान को प्रतीकात्मक तौर जलाकर बहिष्कार का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि चीन हमेशा से धोखाबाज पड़ोसी रहा है। बहिष्कार-प्रदर्शन के कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अंशुल कश्यप, जिला संयोजक गोपी कुमार, नगर संयोजक दीपक दास आदि मौजूद थे।

महिला कालेज में स्नातकोत्तर पढ़ाई का आधार मौजूद : प्राचार्य

(प्राचार्य डा. अशोक कुमार सिंह)

डालमियानगर (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। महिला कालेज में विश्वविद्यालय के तीन सदस्यीय दल ने दौरा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। यह माना जा रहा है कि विश्वविद्यालय टीम इतिहास और राजनीति शास्त्र की पढ़ाई आरंभ करने के संदर्भ में महिला कालेज पहुंची थी। डालमियानगर महिला कालेज के प्राचार्य डा. प्रो. अशोक कुमार सिंह के अनुसार, इस बात की संभावना है कि जायजा लेने आई विश्वविद्यालय टीम विश्वविद्यालय के सक्षम प्रशासन को अपनी सकारात्मक रिपोर्ट सौंपेगी। डा.अशोक कुमार सिंह के अनुसार, चूंकि कालेज परिसर में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए आधारभूत ढांचा और मानव संसाधन उपलब्ध है, इसलिए यह समझा जाना चाहिए कि विश्वविद्यालय की ओर से स्नातकोत्तर की पढ़ाई नए सत्र से शुरू करने की अनुमति दी जा सकती है। वीरकुंवरसिंह विश्वविद्यालय के निरीक्षण दल में स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के अध्यक्ष डा. हीरा प्रसाद, समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डा. अवधविहारी सिंह और स्नातकोत्तर राजनीतिशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो.अरुणकांत सिंह शामिल थे।

वैश्य स्वाभिमान चेतना महारैली की तैयारी :

डालमियानगर में 09 अगस्त को वैश्य स्वाभिमान चेतना महारैली का आयोजन किया गया है। यह रैली शाहाबाद और मगध क्षेत्र के वैश्य समुदाय के लोगों के लिए है। इस सभा की सफलता के लिए इसके संयोजक और जदयू के प्रदेश संगठन मंत्री राजू गुप्ता द्वारा संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। राजू गुप्ता के अनुसार, 56 उपजातियों वाला वैश्य समुदाय आज राजनीति में अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा है। सोन अंचल के शाहाबाद और मगध क्षेत्र में वैश्य समुदाय की आबादी 36 फीसदी है, मगर यह समुदाय टुकड़ों में बंटा हुआ है। सभी राजनीतिक दल वैश्य समुदाय के लोगों के बड़ी संख्या में वोट होने के बावजूद इसके प्रति समदृष्टि नहीं रखते हैं। इस समाज के लिए मजबूत एकजुटता वाले मंच का अभाव रहा है। उनकी कोशिश वैश्य एकजुटता की है। राजू गुप्ता पिछले विधानसभा उपचुनाव में डेहरी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी (जदयू) से टिकट के दावेदार थे। गठबंधन में डेहरी विधानसभा की सीट भाजपा के खाते में चली गई।

ईसीआरआईयू की डेहरी शाखा की नई कार्यकारिणी

ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंपलाइज यूनियन (ईसीआरआईयू) की 26 सदस्यीय डेहरी शाखा का गठन केेंद्रीय पर्यवेक्षक मिथिलेश सिंह की मौजूदगी में की गई। ईसीआरआईयू की स्थानीय इकाई के नए सत्र के लिए अध्यक्ष रमेश चंद्रा, कार्यकारी अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विजयबहादुर सिंह, सचिव एसपी सिंह, संगठन सचिव अजय कुमार, सहायक सचिव दिनेश प्रसाद, संगठन सचिव अजय कुमार, संजय कुमार और कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार बनाए गए हैं।

रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक