भाजपा का प्रशिक्षण, मंथन जारी

चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत हो रहा है राज-समाज के व्यापक संदर्भ में नई रणनीति पर विचार-विमर्श

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पहुंचे, रखेंगे अपना विचार
यह प्रशिक्षिण शिविर इस बात की तैयारी भी है कि एक साल बाद वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में और फिर उसके एक साल बाद बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा किस रणनीति के साथ उतरेगी और जनता के बीच सवालों का जवाब किस तरह देगी?

 
डेहरी-आन-सोन (बिहार) -विशेष प्रतिनिधि।

भारतीय जनता पार्टी के राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आरंभ जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कालेज के सभागार में हो चुका है। चार दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का औपचारिक शुभारंभ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी, संगठन मंत्री नागेन्द्र, सांसद गोपालनारायण सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्त ने दीप प्रज्जवलन कर किया।

प्रशिक्षण सत्र का आरंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यापर्ण के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह की वंदेमातरम की प्रभावकारी प्रस्तुति के साथ हुआ।

दायित्व आज पहले के मुकाबले ज्यादा
इस अवसर पर विषय प्रवर्तन करते हुए बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश के प्रभारी मंगल पांडेय ने भाजपा की सांगठनिक रीति-नीति की जानकारी देते हुए कहा कि इस चार दिवसीय आयोजन में राज-समाज के सापेक्ष भाजपा की भावी रणनीति एवं कार्यक्रम के स्वरूप पर मंथन किया जाएगा। 11 करोड़ सदस्यों वाली दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी और देश के 18 राज्यों में सरकार चलाने वाली भारतीय जनता पार्टी का दायित्व आज पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ गया है और आज इस बात गौरव है कि जातिवाद व क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर व्यापक राष्ट्रवाद और राष्ट्र हित में काम करने की जिम्मेदारी भाजपा के कंधे पर है।

करिश्माई नेतृत्व के कारण देश के तीन-चौथाई हिस्सों में सत्ता

सांसद गोपालनारायण सिंह ने कहा कि आज पार्टी अपने करिश्माई नेतृत्व के कारण देश के तीन-चौथाई हिस्सों में सत्तासीन है। पार्टी को हमेशा करिश्माई नेतृत्व मिला। यह नहीं भूलना चाहिए कि पूरे देश में लहरा रहे
पार्टी के परचम के पीछे निष्ठावान कार्यकर्ताओं का योगदान-बलिदान छिपा है।

16 सत्रों में भिन्न-भिन्न विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श

16 सत्रों में होने वाले चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, कृषि मंत्री एवं रोहतास जिला के प्रभारी प्रेम कुमार, भू एवं राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल, श्रम संसाधन मंत्री विजयकुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेशनारायण सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्त, महामंत्री राजेन्द्र सिंह आदि अन्य मंत्रियों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ केेंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राधामोहन सिंह, धर्मेन्द्र प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनाज हुसैन  भी प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं।

विभिन्न तरह के प्रबंध की जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी के इस राज्यस्तरीय चार दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम के विभिन्न तरह के प्रबंध की अलग-अलग जिम्मेदारी भाजपा युवा मोर्चा के नेता एवं नारायण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रमनारायण सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष राधामोहन पांडेय, महामंत्री वृजेश सिंह, मंटू यादव, विवेक सिंह, शरदचंद्र संतोष, भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी, मगंलानंद पाठक आदि को सौंपी गई है।

(फोटो : वरिष्ठ पत्रकार चंद्रगुप्त मेहरा, डेहरी-आन-सोन के सौजन्य से)

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम