कायस्थ महासभा ने की सुनील सिन्हा के मनोनयन की मांग/ पत्रकार महासंघ का शपथग्रहण/ दरभंगा के पोस्टमास्टर को श्रद्धांजलि

सुनील सिन्हा के मनोनयन से बढ़ेगा भरोसा : कायस्थ महासभा

(सुनील सिन्हा)

पटना (कार्यालय प्रतिनिधि)। राष्ट्रीय कायस्थ महासभा की ओर से इसके अध्यक्ष अशोक कुमार ने बिहार के राज्यपाल को पत्र लिखकर बिहार विधान परिषद में मनोनयन कोटा से सुनील कुमार सिन्हा को सदस्य मनोनीत करने की अनुशंसा की है। सुनील कुमार सिन्हा 29 सालों से पटना हाई कोर्ट में अधिवक्ता हैं और दलगत राजनीति से अलग समाजसेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय रहे हैं। वह चार दशकों से प्रकाशित हो रही चित्रगुप्त समाज, बिहार की हिन्दी मासिक पत्रिका ‘चित्रगुप्त परिवार संदेश’ के पिछले 11 सालों से संपादक हैं। एक संगठनकर्ता और अधिवक्ता के रूप में वह समाज के आखिरी आदमी और समाज के कमजोर वर्ग के पक्ष में खड़ा रहने का कार्य किया है। अशोक कुमार ने राज्यपाल को लिखे गए पत्र में बताया है कि सुनील कुमार सिन्हा जयप्रकाश नारायण द्वारा संचालित संपूर्ण क्रांति आंदोलन और समाजवादी गतिविधियों के साथ सहकारी, उपभोक्ता, श्रमिक समस्याओं के प्रति लगातार प्रभावकारी भूमिका में गतिशील रहे हैं। पटना विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में बतौर आमंत्रित अंशकालिक अध्यापक मीडिया-ला पढ़ाने का कार्य भी किया है। पत्रकारिता में योगदान के लिए उन्हें चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान ने 2011 में गणेशशंकर विद्यार्थी सम्मान प्रदान किया। सुनील कुमार सिन्हा के मनोनयन से राज्य और विशेषकर कायस्थ समाज में नि:स्वार्थ काम के प्रति आम लोगों का भरोसा बढ़ेगा।

भारतीय पत्रकार महासंघ का सम्मान समारोह

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश)-सोनमाटी समाचार नेटवर्क। कलेक्ट्रेट स्थित अधिवक्ता सभाकक्ष में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की ओर से शपथ सह पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता से समाज सूचनापूर्ण बनता है और उससे समाज को दिशा मिलती है। पत्रकारिता के सामने समाज के प्रति अपनी विश्वसनीयत को बनाए रखने का दायित्व होता है तो निष्पक्षता को बरकरार रखने की चुनौती भी होती है। चूंकि पत्रकार देश-दुनिया के मामलों को सामने लाता है, इसलिए उसके मामले में सहयोग के लिए समाज के सामुदायिक प्रतिनिधि के रूप में हर पत्रकार संगठन को आगे आना ही चाहिए। कई वक्ताओं ने सोशल मीडिया को शस्त्र के रूप में सजग रहकर उपयोग करने की सलाह दी। संगठन के प्रांतीय प्रभारी अजय पांडेय, जनपद प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष अनुराग द्विवेदी, उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, उपाध्यक्ष पंकज पांडेय, जिला संगठन मंत्री सुनील त्रिपाठी, संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अशोक मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार केशव प्रसाद मिश्रा, सत्यदेव तिवारी, विधि संवाददाता अंजली कसेरा आदि के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी (शहर) सतीशचंद शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद अहमद ने भी संबोधित किया। आरंभ में वरिष्ठ संगठन मंत्री राकेश तिवारी ने जयसिंहपुर और कादीपुर तहसीलों के पदाधिकारियों की घोषणा की। कार्यक्रम में पत्रकारों को परिचयपत्र के साथ प्रशस्तिपत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार-अधिवक्ता जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया।

दरभंगा के पूर्व पोस्टमास्टर को सहसपुर में सामूहिक श्रद्धांजलि

बारून (औरंगाबाद)-कार्यालय प्रतिनिधि। दरभंगा में पोस्टमास्टर रहे सहसपुर गांव के जगदीश सिंह के निधन के बाद उनके ब्रह्मभोज कार्यक्रम के अवसर पर उनके गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बारुन प्रखंड और औरंगाबाद, रोहतास आदि जिलों के प्रबुद्ध और गणमान्य लोगों ने उन्हें सामूहिक रूप से अंतिम नमन ज्ञापित किया। स्वर्गीय जगदीश सिंह बारून व्यापार मंडल के अध्यक्ष और वरिष्ठ शिक्षाविद-लेखक-पत्रकार मिथिलेश कुमार दीपक के पिता थे। वह अपने तीन पुत्रों मिथिलेश कुमार दीपक, अखिलेश कुमार तरुण और अरविंद कुमार निराला का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Share
  • Related Posts

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम