जलाभिषेक के लिए पायलट बाबा धाम में स्थित सोमनाथ मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़

पायलट बाबा आश्रम सासाराम

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। शहर के पूर्वी क्षेत्र में स्थित महायोगी पायलट बाबा धाम में स्थापित देश के चौथी सबसे बड़ी उची भगवान शिव प्रतिमा एवं सोमनाथ मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने लोगों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया। यहां दिन भर दूरदराज के क्षेत्रों से आये शिव भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। सैकड़ों कांवरियों ने भी इस मंदिर में पूजा अर्चना की। सोमवार को अहले सुबह से ही सोमनाथ मंदिर में जाने के लिए भीड़ जुटने लगी थी। पायलट बाबा धाम सासाराम कमिटी के कार्यकर्ता एवं पुलिस प्रशासन ने मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए तैनात रहे। पायलट बाबा धाम सासाराम कमिटी के तरफ से सभी शिव भक्तों के लिए बेलपतर, गंगा जल भषम अबीर गुलाल एवं गाय का दूध आदि का व्यवस्था की गई थी। दिनों भर हर हर महादेव का जयकारा गुजंता रह।

बताते चलें कि पायलट बाबा धाम सासाराम में भगवान शिव की एक सौ ग्यारह फिट ऊंची प्रतिमा है। यह देश की चौथी सबसे ऊंची शिव प्रतिमा व बिहार में भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा है। भगवान शिव की प्रतिमा में उनका त्रिशूल मूर्ति से भी ऊंचा है।धाम में सोमनाथ मंदिर का निर्माण किया गया है।इस भव्य मंदिर में पूर्वोत्तर ज्योर्तिलिंग सोमनाथ महादेव स्थापित हैं।यह धाम अपने निर्माण काल से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा है। इस अवसर पर पायलट बाबा धाम सासाराम कमिटी अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, बिजेंद्र सिंह,अंगद बाबा, अतेंद्र सिंह, चन्दन कुमार सिंह, विमल कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, बब्लू सिंह, सहित अन्य कमिटी एवं भक्त लोग उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर मिनी मैराथन और प्रभात फेरी का आयोजन

    सासाराम (रोहतास)। उत्साह से भरे कदम, हाथों में एकता का संदेश और जिले की गौरवशाली विरासत के प्रति गर्व की भावना। रोहतास जिले के 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

    Share

    24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस नीतीश संवाद’, जदयू ने शुरू की तैयारी

    सासाराम (रोहतास)। आगामी 24 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने तैयारियां तेज कर दी…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर मिनी मैराथन और प्रभात फेरी का आयोजन

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर मिनी मैराथन और प्रभात फेरी का आयोजन

    24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस नीतीश संवाद’, जदयू ने शुरू की तैयारी

    24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस नीतीश संवाद’, जदयू ने शुरू की तैयारी

    संतुलित उर्वरक उपयोग से सुधरेगी मिट्टी की सेहत, किसानों को किया जागरूक

    संतुलित उर्वरक उपयोग से सुधरेगी मिट्टी की सेहत, किसानों को किया जागरूक

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई