दो कवयित्रियों की कविताएँ

स्मिता गुप्ता की दो कविताएं : ऐ दिल तू यह जान ले और दूसरी हम इतिहास के सर्जक हैं

1. ऐ दिल तू यह जान ले

जो सच है उसे मान ले
ऐ दिल तू ये जान ले…
समझा जिसे ,माना जिसे
चाहा था अपनाना जिसे
पर यह न सोचा था कभी
वो मेरे ना बन पाएंगे
वो बेगाने बन जाएंगे
वो अपने से बेगाने बने
यह सच है तू जान ले
ऐ दिल तू ये जान ले…
अब उदास है हर रात
अब उदास है हर दिन
कैसे जिए हम तेरे बिन
कि बुझ गए सब चिराग
मेरे दिल में अंधेरा करके
ये सच है इसे मान ले
ऐ दिल तू ये जान ले…
दिल दुख का सहना होगा
उफ्फ भी नहीं करना होगा
अश्कों की दरिया में मुझे
अब हर पल डूबना होगा
वो फिर लौट के ना आएंगे
वो मेरे अपने ना बन पाएंगे
यह सच है इसे मान ले
ऐ दिल तू यह जान ले …

2. हम इतिहास के सर्जक हैं

आप लेखक हैं
आप कुछ भी लिख सकते हैं
आप पत्रकार हैं
आप कुछ भी छाप सकते हैं
आप नेता हैं
आप कुछ भी बोल सकते हैं
आप कुछ भी कर सकते हैं
हम आम आदमी
आपकी, इनकी, उनकी, सबकी
कुछ भी सुन लेते हैं
सच के नाम पर परोसा गया
झूठ देखकर, सुनकर भी
हम चुप रहते हैं, कुछ कहते नहीं हैं
क्योंकि हम आम आदमी हैं
हमारी बिसात क्या है
हमारी औकात क्या है
कि हम आपसे, इनसे, उनसे
कुछ अपनी दिल की कहें
मगर आप यह भी मत भूलें
जब हम बोलेंगे
जब हम कहेंगे
जब हम करेंगे
तो आप सब खाक में मिल जाएंगे
इतिहास की काल कोठरी में कैद हो जाएंगे
क्योंकि हम इतिहास के सर्जक हैं
क्योंकि हम सत्य के अन्वेषक हैं
क्योंकि हम जीवन के उन्मेषक हैं

स्मिता गुप्ता, गाजियाबाद

डा. किरण यादव की कविता : मां मुझे जन्म लेने दो

मां मुझे जन्म लेने दो
मुझको भी इस जग में जीने दो
रिश्ते- नाते की लड़ियों में गूंथ जाने दो
मैं भी पिता के अरमान को
साकार करूंगी
उनके मान की सम्मान की
सुरक्षा करूंगी
मुझे भी पढ़- लिखकर कुछ बन जाने दो
मां मुझे भी जन्म लेने दो
मुझको भी इस जग में जीने दो
मैं पन्ना धाय बनूंगी
स्वजन के लिए
मैं लक्ष्मीबाई बनूंगी
परिजन के लिए
सावित्रीबाई फुले बन अलख जगाने दो
मां मुझे जन्म लेने दो
मुझको भी इस जग में जीने दो
मैं जग में जन्म लेकर
कुछ ना कुछ कर जाऊंगी
ज्यादा ना सही थोड़ा ही सही
अपना फर्ज जरूर निभाऊंगी
मुझे भी ममता का परम सुख तो पाने दो
मां मुझे जन्म लेने दो
मुझको भी इस जग में जीने दो
रिश्ते- नाते की लड़ियों में गूंथ जाने दो

डा. किरण यादव,
कैमूर

Share
  • Related Posts

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    जन्मोत्सव पर विशेष लेखक : निशांत राज “जब दुनिया विकास की अंधी दौड़ में प्रकृति से दूर होती जा रही है, तब पंत की कविताएँ हमें मनुष्य और प्रकृति के…

    Share

    मौसम में बदलाव से मूंग-उड़द में बढ़ा पीला धब्बा रोग का खतरा : डॉ. धनंजय तिवारी

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के शस्य विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. धनंजय तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में तापमान में…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    मौसम में बदलाव से मूंग-उड़द में बढ़ा पीला धब्बा रोग का खतरा : डॉ. धनंजय तिवारी

    मौसम में बदलाव से मूंग-उड़द में बढ़ा पीला धब्बा रोग का खतरा : डॉ. धनंजय तिवारी

    गिद्दा महादलित टोले में दूसरे सिलाई सह पढ़ाई केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    गिद्दा महादलित टोले में दूसरे सिलाई सह पढ़ाई केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर नारायण नर्सिंग कॉलेज का स्वास्थ्य शिविर, 55 ग्रामीण लाभान्वित

    विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर नारायण नर्सिंग कॉलेज का स्वास्थ्य शिविर, 55 ग्रामीण लाभान्वित

    Weekly epaper

    Weekly epaper

    रोहतास की पंचायतों को मिलेंगे आधुनिक भवन, मई अंत तक पूरे होंगे कई प्रोजेक्ट

    रोहतास की पंचायतों को मिलेंगे आधुनिक भवन, मई अंत तक पूरे होंगे कई प्रोजेक्ट