पूर्व बीडीओ के निधन पर प्रखंड कार्यालय में शोकसभा आयोजित

डेहरी प्रखंड विकास

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। डिहरी प्रखंड के पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं वर्तमान में चेनारी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार उपाध्याय का बुधवार को इलाज के क्रम में पीजीआई लखनऊ में उनका निधन हो गया। डिहरी प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर पंकज कुमार उपाध्याय सितंबर 2019 से 9 महीना तक रहे इस दौरान इनका कार्यकाल अति सराहनीय रहा। जिनके निधन की खबर सुनते ही डिहरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें अंचलाधिकारी सहित अन्य सभी पदाधिकारी एवं प्रखंड कर्मी शामिल थे।


उनके व्यवहार कुशलता, कार्य कुशलता के सभी व्यक्ति कायल हैं। उन्होंने 9 माह के अपने कार्यकाल में ही इस प्रखंड पर अपना अमूल्य योगदान दे,अमिट छाप छोड़ा है। उनकी यादें सबके जेहन में आज भी ताजा है। उनके निधन का समाचार जिन्होंने सुना, सब के सब आहत हैं। उनकी यादें हमेशा हमेशा के लिए प्रखंड परिसर में एक मार्गदर्शक के रूप में, शुभचिंतक के रूप में बनी रहेगी। दुख की इस घड़ी में प्रखंड प्रशासन एवं प्रखंड की आम जनता द्वारा उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना किया गया। श्री उपाध्याय को परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर सहनशक्ति प्रदान करें।

Share
  • Related Posts

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्राथमिक शिक्षक संबंधी शिक्षा (पीटीई) में छह माह के प्रमाण-पत्र (ब्रिज) पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। यह पाठ्यक्रम…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच