गुरु के आशीर्वाद से बढ़कर कोई सम्मान नहीं :नीरज गुप्ता

नव ज्योति शिक्षा निकेतन कूचा गली, दाउदनगर

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। नव ज्योति शिक्षा निकेतन कूचा गली, दाउदनगर में शिक्षक दिवस पर 31 अगस्त को हुए कौशल विवेक प्रतियोगिता का पारितोषिक वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक नीरज गुप्ता उर्फ महेश टंडन के द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई वरदान नहीं यदि गुरु का आशीर्वाद मिल जाए उससे बड़ा कोई सम्मान नहीं। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों में से 54 सफल छात्र-छात्राओं को मोमेंटो व मेडल से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्थान लाने संस्कार गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रो. अवधेश सिंह ने बच्चो को विकास का रास्ता कैसे बनाए उस पर चर्चा की। बच्चों को शिक्षक दिवस के विषय में समझाया गया। कार्यक्रम का संचालन अष्टम वर्ग की छात्र-छात्राओं ने किया ।विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार, सहायक शिक्षक संतोष शर्मा, संजय कुमार, सुमन पांडे ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान नियमित अभ्यास और परीक्षा जैसे माहौल में खुद को परखना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसी जरूरत को ध्यान में…

    Share

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने मंगलवार को सारण और वैशाली जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय दौरा कर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’