प्रशासन ने चलाई ‘रोको-टोको’ अभियान, समाजसेवियों ने बाटे हेलमेट

प्रशासन ने चलाई रोको टोको अभियान

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। रोहतास थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के गायत्री मंदिर के समीप प्रशासन की ओर से क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना को लेकर ‘रोको-टोको’ अभियान चलाया गया जिसमें रोहतास नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह समाज सेवी तोरब नियाजी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के सहयोग से एक सौ लोगों को हेलमेट पहना कर हेलमेट पहनने के लिए जागरुकता फैलाई गई।

इस अभियान के दौरान रोहतास थाना के अवर पुलिस निरीक्षक सरिता शर्मा, एएसआई उपेंद्र यादव, गुलाम सरवर अंसारी, शाने अली, याकिब खान, मुखिया प्रतिनिधि रवि पासवान संजीव कुशवाहा, नीरज मिश्रा, सोनू खान, झन्नू खान, लालबाबु खान, राजबल्भ सिंह, कामता यादव आदि लोगों ने लोगों से अपील किया के जब भी दोपहिया वाहन घर से निकले तो हेलमेट जरूर पहनें जीवन अनमोल है। क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटना हो रही है क्योंकि ज्यादातर लोग नाबालिक वहां चला रहे हैं या फिर बगैर हेलमेट के लहरिया कट चलते हैं जिसके कारण उनको तो खतरा रहते ही सामने से आ रहे दूसरे वाहनों को भी खतरा होती है। इस अभियान के दौरान बाइक चालकों को बाइक पर सवार महिला पत्नी, बहन, भाभी, मां आदि लोगों से बाइक चालक को हेलमेट पहनकर प्रण लिया गया कि आगे से वह हमेशा हेलमेट का प्रयोग करेंगे । इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों ने इस तरह का सामाजिक कार्य और जागरुकता को सराहा और कहा कि हम सभी को सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर अपना वाहन नियंत्रण में चलना चाहिए।

प्रशासन ने चलाई रोको टोको अभियान , समाजसेवियों ने बाटे हेलमेट

मुख्य पार्षद प्रतिनिधि तोरब नियाजी ने कहा कि आज के भाग दौड़ की जिंदगी में हम लोग मोबाइल में गार्ड और बैक कवर तो लगाते है लेकिन इस अनमोल जिंदगी के लिए बाइक चलाते वक्त न तो हेलमेट इस्तमाल करते है, और न ही कार चलाते वक्त सीट बेल्ट का इस्तमाल करते है। उपकरण तो हम दुबारा खरीद सकते है। लेकिन जिंदगी दुबारा नहीं मिल सकती है। दो पहिया वाहन चलाते वक्त हमेशा सुरक्षा रेखा का ध्यान देना चाहिए।

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’