जनता दरबार में डीएम ने सुनी फरियाद, संबंधित विभाग को दिशा निर्देश

रोहतास डीएम फरियाद सुनते हुए

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बुधवार को जनता दरबार लगा कई फरियादियों की समस्याएं सुनी और उन्होंने उन समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिए। जनता दरबार में ज्यादातर महिला फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर आई थीं।

नटवार थानांतर्गत खैरहीं गांव की निवासी सोनी देवी ने अपने आवेदन में बताया कि इसी गांव के निवासी भरत साह ने उन्हें जमीन खरीदने के नाम पर धोखा देकर 4.50 लाख रुपए ले लिया है और उनके नाम से जमीन भी नहीं खरीदा है। सोनी देवी अपने आवेदन में बताती हैं कि जब वे भरत साह से पैसे मांगने जाती हैं तो उन्हें गाली-गलौज और मारपीट कर भगा दिया जाता है और पैसे देने में टालमटोल किया जाता है। जिलाधिकारी ने उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

फजलगंज निवासी एक लड़की ने अपने आवेदन में बताया कि उनके घर वाले उनकी जबरदस्ती शादी कर रहे हैं। उन्होंने अपने आवेदन में आगे बताया कि वे पढ़ना चाहती हैं, लेकिन घर वाले उनकी एक नहीं सुन रहे हैं। इसलिए वह अपनी अर्जी लेकर जिलाधिकारी के पास आई हैं। जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने वीमेन हेल्पलाइन के पदाधिकारी को बुलाकर निर्देश दिया कि वे लड़की और उनके घर वालों को बुलाकर बातचीत करें और उनकी काउंसलिंग कर हर संभव सहायता पहुंचाएं।

शिवसागर थाना अंतर्गत पहाड़पुर गांव के निवासी अमरदीप कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि उनके पिता स्वर्गीय नागेंद्र कुमार की मृत्यु एक साल पहले रोहतास अंचल कार्यालय में आदेश पाल के पद पर रहते हुए हो गई थी। उनकी मां की भी मृत्यु हो गई है और अब वे केवल दो भाई हैं। दो भाइयों की आपसी कलह की वजह से अभी तक उन्हें पिताजी की मृत्यु उपरांत सेवांत लाभ, अनुकंपा सेवा लाभ इत्यादि नहीं मिला है। उन्होंने अपने आवेदन में जिलाधिकारी से सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है।

दिनारा थाना अंतर्गत विछियाव गांव की निवासी रानी देवी ने अपने आवेदन में बताया कि असामाजिक तत्वों के द्वारा धमकी दिए जाने से उनका पूरा परिवार सहमा हुआ है और अभी तक उस व्यक्ति के खिलाफ किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। जिलाधिकारी ने उनके आवेदन को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक रोहतास से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

नासरीगंज के निवासी उदय राम ने अपने आवेदन में बताया कि उनका जन वितरण प्रणाली अनुज्ञप्ति रद्द कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने उनके आवेदन के संबंध में निर्देश दिया कि वे इस मामले को जिलाधिकारी के कोर्ट में प्रस्तुत करें।

रोहतास ब्लॉक के चुटिया थाना अंतर्गत परछा गांव के निवासी गोरख राम ने अपने आवेदन में बताया कि उनके पिताजी को भू-बंदोबस्ती वाद संख्या 15/9394 के द्वारा खाता संख्या 407, प्लॉट संख्या 39 में रकबा 84.5 डिसमिल जमीन बंदोबस्त है। उन्होंने अपने आवेदन में आगे बताया कि जमीन पर जाने के लिए उन्होंने अंचलाधिकारी को रास्ता चालू करने का आवेदन किया था, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिलाधिकारी ने डेहरी के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को मामले पर सुनवाई आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

नोखा के निवासी मुन्ना कुमार ने बताया कि वह विकलांग है और उनकी बैटरी साइकिल खराब हो गई है। जिलाधिकारी ने एडीएसएस को उक्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक को सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

गिरधरिया के निवासी रोहित कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि शिवसागर प्रखंड स्थित शिवसागर गांव में पिछले कई वर्षों से तालाब की सफाई नहीं हो पाई है, जिससे तालाब में बहुत गंदगी हो गई है। उन्होंने अपने आवेदन में आगे बताया कि तालाब में गंदगी के कारण आगामी छठ पूजा में गांव के निवासियों को पूजा अर्चना करने में काफी दिक्कत हो सकती है, इसलिए तालाब की सफाई अति आवश्यक है। जिलाधिकारी ने उक्त आवेदन पर संज्ञान लेते हुए उप विकास आयुक्त को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    एनसीसी कैडेट्स, अभिभावकों और अधिकारियों की संगोष्ठी संपन्न, अनुशासन व शिक्षा पर हुआ मंथन

    सासाराम (रोहतास)। पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय, चौखड़ी पथ रौजा रोड, सासाराम में मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स, उनके अभिभावकों, एनसीसी अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का…

    Share

    कोइलवर में खेत बचाओ अभियान, किसानों की समस्याओं का होगा वैज्ञानिक समाधान

    पटना/ कोइलवर (भोजपुर)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना तथा कृषि विज्ञान केंद्र, भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कोइलवर प्रखंड के कुल्हरजी एवं कुलहटिया…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    एनसीसी कैडेट्स, अभिभावकों और अधिकारियों की संगोष्ठी संपन्न, अनुशासन व शिक्षा पर हुआ मंथन

    एनसीसी कैडेट्स, अभिभावकों और अधिकारियों की संगोष्ठी संपन्न, अनुशासन व शिक्षा पर हुआ मंथन

    कोइलवर में खेत बचाओ अभियान, किसानों की समस्याओं का होगा वैज्ञानिक समाधान

    कोइलवर में खेत बचाओ अभियान, किसानों की समस्याओं का होगा वैज्ञानिक समाधान

    जिला जज मुकेश सिंह व कोच कुलदीप श्रीवास्तव की जोड़ी बनी चैंपियन, मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

    जिला जज मुकेश सिंह व कोच कुलदीप श्रीवास्तव की जोड़ी बनी चैंपियन, मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

    ईरान से सबक और भारतीय राष्ट्रवाद पर सवाल

    स्व. इंजीनियर ललन सिंह की पुण्यतिथि पर मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    स्व. इंजीनियर ललन सिंह की पुण्यतिथि पर मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना