मनाया गया किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। स्वास्थ विभाग एवम् शिक्षा विभाग तथा सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज सी -3 के सहयोग से जिले के सभी विद्यालयों में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, तरारी, दाऊदनगर में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्य और समाजिक मुद्दे पर जागरूक किया गया। दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 10 की खुशी और प्रीति के स्वागत गान से हुआ। कार्यक्रम में दो नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति विद्यालय के छात्र – छात्राओं के द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने माहवारी स्वच्छता एवं भ्रूण हत्या जैसे मुद्दे पर समाज को संदेश प्रदान करने का काम किया। नाटक में खुशबू, नेहा, गुलनाज, नीतू, अंकुश पीयूष, सोनी, चांदनी, रहनुमा, तनु, उमा एवम् सिमरन ने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम को प्रधानाध्यापक मो. प्रदेश आलम के द्वारा संबोधित किया गया। विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। सी-3 के जिला समन्वयक कमलेश राज और विद्यालय समन्वयक उर्वशी उज्जवल के द्वारा सभी उपस्थित बच्चों को विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी के साथ-साथ सामाजिक दायित्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक रीना कुमारी, सुशीला कुमारी, रेशमा रजाला के द्वारा बच्चों के साथ अपनी अहम भूमिका निभाई।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। आपसी समझौते से विवादों के समाधान और पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को डेहरी व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया…

    Share

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास में दहेज हत्या से जुड़े एक पुराने मामले ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालरती बिगहा…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध और नवाचार पर हुआ मंथन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन