चेंबर ऑफ़ कॉमर्स ने डीएम का किया स्वागत

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य डीएम से मुलाकात करते हुए

डेहरी-आन-सोन/सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि । चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने बुधवार जिलाधिकारी उदिता सिंह से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने उनसे जिले में उद्योग की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि रोहतास जिला न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बिहार के अन्य जिलों से अग्रणी है बल्कि यह जिला बेहद संपन्न भी है। उन्होंने कहा कि रोहतास जिले में उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। आने वाले समय में वे इस दिशा में बेहतर काम करेंगी। उद्योग संघ के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से अनुरोध करते हुए कहा कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला एवं अनुमंडल स्तर पर एक ट्रेड मीट कराए जाने की आवश्यकता है, जिससे इस जिले में उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग डेढ़ सौ ट्रैडर काम कर रहे हैं। उद्योग संघ के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को अतिक्रमण की समस्या, नो वेंडिंग जोन आदि से भी अवगत कराया। उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि पूरे मार्केट प्लेस पर महिलाओं के लिए शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था नहीं है। अगर इसकी व्यवस्था हो जाए तो इसके मेंटेनेंस की जिम्मेदारी उद्योग संघ करेगा।

उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा के मुद्दे को भी सामने रखा। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर कचहरी के सामने एक ब्रेकर बनाए जाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि कचहरी के सामने आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी बैठक में जिला यातायात पदाधिकारी के साथ इस पर बातचीत कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने बार एसोसिएशन के सदस्यों को कहा कि कचहरी के सामने लगने वाली मोटरसाइकिल एवं अन्य गाड़ियों की वजह से सड़क पर काफी जाम लग जाता है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि व्हाइट लाइन के अंदर ही सारी गाड़ियां लगाई जाएं, अन्यथा उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।

Share
  • Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। आपसी समझौते से विवादों के समाधान और पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को डेहरी व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया…

    Share

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास में दहेज हत्या से जुड़े एक पुराने मामले ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालरती बिगहा…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध और नवाचार पर हुआ मंथन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन