206 वादों का किया गया निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के तत्वावधान में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय दाउदनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 206 सुलहनीय वादों का निष्पादन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी न्यायाधीश विकास कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आशीष कुमार, विधिक संघ दाउदनगर के सचिव धर्मेंद्र कुमार एवं अन्य अधिवक्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

बेंच संख्या 10 में एसडीजेएम के साथ पीठ सहायक अली अशरफ एवं पैनल अधिवक्ता धर्मवीर कुमार शामिल रहे। बताया गया कि इसमें 129 सुलहनीय वादों का निष्पादन किया गया है, जिसमें 10 दप्रस की धारा 107 के 29 एवं 144 के 13 और आपराधिक सुलहनीय वाद 86 शामिल हैं। बेंच संख्या 11 में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आशीष कुमार के साथ पीठ सहायक चित्र मोहन सिंह एवं पैनल अधिवक्ता बृजनंदन सिंह उपस्थित रहे। इसमें 77 वादों का निष्पादन किया गया।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास में दहेज हत्या से जुड़े एक पुराने मामले ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालरती बिगहा…

    Share

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ की ओर से अंकोढ़ीगोला प्रखंड के अंकोढ़ी गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधिक…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध और नवाचार पर हुआ मंथन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन

    बेटियों की शिक्षा सशक्त समाज की नींव : उपेंद्र कुशवाहा

    बेटियों की शिक्षा सशक्त समाज की नींव : उपेंद्र कुशवाहा