विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर लगाया आरोप

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। सिंदुआर टोला प्रसादी बिगहा में 21 वर्षीया नेहा देवी की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका के मायके वालों द्वारा ससुराल पक्ष पर हत्या कर देने का आरोप लगाया गया है। घटना गुरुवार के रात की बताई जाती है। उसका विवाह मात्र चार माह पूर्व 11 जून को दीपक चौधरी के साथ हुआ था। नेहा का मायका मुफस्सिल थाना के वाहिद बिगहा बताया जाता है। मां पिता ने बताया कि गुरुवार की आधी रात बेटी ने उन्हें फोन कर आधार कार्ड मांगा था।तब उसने किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं की थी। मृतका के पिता मिथलेश चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह समधी ने सूचित किया कि उनकी बेटी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब ये लोग घर पहुंचे तो घर पर कोई नहीं था। सभी फरार थे। सिर्फ मृतका के ससुर बैठे थे। जबकि पार्थिव शरीर पलंग पर रखा हुआ था। बताया कि वह बेटी का शव लेकर अपने घर गए। वहीं अंतिम संस्कार किया इससे पहले शव का अंत्यपरीक्षण कराया गया था। थाना अध्यक्ष फहीम आजाद खान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, मनौरा में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए विधायक निधि से करीब 9 लाख 18 हजार रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक एवं शेड का…

    Share

    बेटियों की शिक्षा सशक्त समाज की नींव : उपेंद्र कुशवाहा

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महिला कॉलेज डालमियानगर ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कॉलेज में अब छात्राएं बीसीए की पढ़ाई…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बेटियों की शिक्षा सशक्त समाज की नींव : उपेंद्र कुशवाहा

    बेटियों की शिक्षा सशक्त समाज की नींव : उपेंद्र कुशवाहा

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी में एआई, शोध एवं औषधि विकास पर मंथन