भारतीय खाद्य निगम के खेल परिसर में अंतर-प्रभागीय खेल प्रतियोगिता का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

पटना – कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय खाद्य निगम, मण्डल कार्यालय, पटना स्थित खेल परिसर में क्षेत्रीय खेलकूद प्रोत्साहन समिति, बिहार क्षेत्र द्वारा आयोजित अंतर-प्रभागीय खेल प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 अमित भूषण, महाप्रबंधक(बिहार क्षेत्र) सह क्षेत्रीय खेलकूद प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष एवं बिहार राज्य भंडार निगम के प्रबंधक निदेशक डॉ.गगन की उपस्थिति में समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ।

मौके पर आई.के. चौधरी उप महाप्रबंधक(क्षेत्र), आनन्द कुमार उप महाप्रबंधक(विधि) और मंडल प्रबंधक, पटना कुमार अभिषेक के साथ क्षेत्रीय खेलकूद प्रोत्साहन समिति के सचिव विजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर अपने खिलाडियों के साथ भारतीय खाद्य निगम, बिहार क्षेत्र सभी मंडल प्रबंधक भी मौजूद थे। तीन दिन से चली आ रही इस खेलकूद प्रतियोगिता में टेबल टेनिस एकल एवं युगल तथा चेस में क्षेत्रीय कार्यालय, पटना चैंपियन रहा। बैडमिंटन एकल स्पर्धा में मंडल कार्यालय, भागलपुर विजेता हुई जबकि बैडमिंटन युगल स्पर्धा के चैंपियन का खिताब मंडल कार्यालय, पटना अपने नाम किया। उपस्थित अतिथियों एवं आयोजक समिति ने सभी टीम के खिलाडिय़ों को पूरे प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना का प्रदर्शन और श्रृंखलित आचरणकेलिए बधाई देते हुए जीवन में अच्छा खेल के साथ अच्छे मनोभाव को जीवंत रखने का आग्रह किया। क्षेत्रीय खेलकूद प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष तथा महाप्रबंधक अमित भूषण ने सभी को प्रतियोगिता को सफलता प्रदान करने हेतु बधाई दी। साथ ही खेलकूद समिति के सदस्यों एवं आयोजक कार्यालय मंडल कार्यालय पटना के मंडल प्रबंधक कुमार अभिषेक को खिलाडिय़ों के लिए जरूरी अच्छी व्यवस्था करने के लिए उनकी लीडरसीप की भूरी – भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम तथा प्रतियोगिता का संचालन में कडी मेहनत करने एवं क्षेत्रीय खेलकूद प्रोत्साहन समिति के संयुक्त सचिव शशि रंजन कुमार तथा समिति के सदस्य नेहा, छैलकुमार की भी तारीफ की और आगे भी ऐसा ही कार्यक्रम जारी रखते हुए खेल परिसर निर्माण के मुख्य लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया।

Share
  • Related Posts

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    सासाराम (रोहतास)। श्रावण मास 2026 के दौरान चेनारी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध गुप्ताधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को…

    Share

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देते हुए राइस ट्रांसप्लांटर मशीन से धान की रोपाई की शुरुआत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से स्वच्छ पर्यावरण, ऊर्जा सुरक्षा और विदेशी मुद्रा की बचत को मिलेगा बल

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी