गणपति प्रतिमा विसर्जन को लेकर निकाली गई शोभायात्रा

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। शहर में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रविवार की रात गणपति की प्रतिमा विसर्जन के शोभायात्रा निकाल कर की गई। शहर में सुक बाजार में श्री श्री गणेश पूजा समिति एवं संगत गली सब्जी मार्केट में जय बजरंग गणपति पूजा समिति द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। दोनों कमेटियों द्वारा रविवार को गणपति की प्रतिमा का विसर्जन पूरे भक्ति भाव के साथ किया गया। आयोजन स्थल से निकलकर सुक बाजार, कसेरा टोली, नगर पर्षद रोड, थाना रोड, मेन रोड, मगध होटल, बाजार चौक, लखन मोड़, मौलाबाग रोड होते हुए भखरुआं मोड होते हुए नहर तक देर रात्री तक पहुंची। देर रात तक प्रतिमा विसर्जन किया गया। भक्ति गीतों के साथ पूजा समिति के लोग और श्रद्धालु शहर में भ्रमण करते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे। इस दौरान जय घोष से पूरा वातावरण गूंजता रहा। गणपति प्रतिमा विसर्जन के जुलूस को लेकर दाउदनगर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध देखा गया। थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान, बीडीओ मो.जफर इमाम समेत कई पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ जुलूस के साथ चल रहे थे। एसडीपीओ कुमार ऋषिराज भ्रमणशील रहे। देवकुंड थानाध्यक्ष अनंत कुमार, खुदवां थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत कई थानों के थानाध्यक्ष विधि व्यवस्था में लगे हुए थे। काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। विभिन्न चिन्हित स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    बेटियों की शिक्षा सशक्त समाज की नींव : उपेंद्र कुशवाहा

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महिला कॉलेज डालमियानगर ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कॉलेज में अब छात्राएं बीसीए की पढ़ाई…

    Share

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संत जोसेफ स्कूल, सासाराम की छात्राओं को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डेहरी में…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बेटियों की शिक्षा सशक्त समाज की नींव : उपेंद्र कुशवाहा

    बेटियों की शिक्षा सशक्त समाज की नींव : उपेंद्र कुशवाहा

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी में एआई, शोध एवं औषधि विकास पर मंथन

    डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

    डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र