‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कृषि अनुसंधान परिसर पटना द्वारा वृक्षारोपण

पटना – कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास के नेतृत्व में मंगलवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वैश्विक अभियान के तहत संस्थान के सबजपूरा प्रक्षेत्र में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. दास ने जलवायु परिवर्तन के गंभीर परिणामों से निपटने के लिए सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हैं, वायुमंडल को शुद्ध करते हैं तथा जैव विविधता का संतुलन बनाए रखते हैं। अतः हमलोगों को एकजुट होकर वृक्षारोपण के प्रति समर्पित होकर कार्य करना चाहिए जिससे कि हम आने वाली पीढ़ी को एक सुनहरा भविष्य दे सकें।

इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहपूर्ण समर्पण देखने को मिला। विदित हो कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ एक वृक्षारोपण अभियान है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस 2024 पर की थी।

Share
  • Related Posts

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संत जोसेफ स्कूल, सासाराम की छात्राओं को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डेहरी में…

    Share

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    सासाराम (रोहतास)। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के तहत शुक्रवार को शिवसागर प्रखंड में विभिन्न पोषण गतिविधियों का निरीक्षण उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया। भारत सरकार के महिला एवं बाल…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी में एआई, शोध एवं औषधि विकास पर मंथन

    डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

    डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

    डेहरी-दाउदनगर को जिला बनाने की मांग, इंद्रपुरी जलाशय निर्माण पर भी जोर

    डेहरी-दाउदनगर को जिला बनाने की मांग, इंद्रपुरी जलाशय निर्माण पर भी जोर