कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में तीन दिवसीय अभिविन्यास प्रशिक्षण का समापन

नवनियुक्त तकनीकी और प्रशासनिक कर्मियों के लिए अभिविन्यास प्रशिक्षण : तत्पर, दक्ष एवं समृद्ध

पटना – कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में गुरुवार को “नवनियुक्त तकनीकी और प्रशासनिक कर्मियों के लिए अभिविन्यास प्रशिक्षण : तत्पर, दक्ष एवं समृद्ध” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के निर्देशक में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. अशुतोष उपाध्याय ने सभी नवनियुक्त तकनीकी और प्रशासनिक कर्मियों को संघर्ष, धैर्य और विनम्रता का ज्ञान देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम की शुरुआत में वैज्ञानिक डॉ. बंदा साईनाथ ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें प्रमुख गतिविधियों और उनके परिणामों पर विस्तृत चर्चा की गई। सामाजिक-आर्थिक एवं प्रसार प्रभाग के प्रमुख एवं कार्यक्रम के सह-अध्यक्ष डॉ. उज्ज्वल कुमार ने नए कर्मियों के करियर को दिशा देने और संस्थान की समग्र दक्षता में सुधार के लिए इस प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित किया। पीएमई प्रकोष्ठ प्रभारी और कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अभय कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों के करियर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। पशुधन एवं मात्स्यिकी प्रबंधन प्रभाग के प्रमुख डॉ. कमल शर्मा ने बताया कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए जिज्ञासा का होना बहुत ही आवश्यक है। इस अवसर संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. आरती कुमारी, वैज्ञानिक ने स्वागत भाषण दिया एवं डॉ. अनिर्बाण मुखर्जी, वैज्ञानिक ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

रिपोर्ट : निशांत राज

Share
  • Related Posts

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संत जोसेफ स्कूल, सासाराम की छात्राओं को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डेहरी में…

    Share

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    सासाराम (रोहतास)। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के तहत शुक्रवार को शिवसागर प्रखंड में विभिन्न पोषण गतिविधियों का निरीक्षण उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया। भारत सरकार के महिला एवं बाल…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी में एआई, शोध एवं औषधि विकास पर मंथन

    डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

    डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

    डेहरी-दाउदनगर को जिला बनाने की मांग, इंद्रपुरी जलाशय निर्माण पर भी जोर

    डेहरी-दाउदनगर को जिला बनाने की मांग, इंद्रपुरी जलाशय निर्माण पर भी जोर