व्यक्ति को हमेशा ज्ञान की प्यास होनी चाहिए: उदिता सिंह

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। व्यक्ति को हमेशा ज्ञान की प्यास होनी चाहिए और जीवन भर कुछ न कुछ सीखने रहने की आदत डालनी चाहिए। उक्त बातें जिलाधिकारी उदिता सिंह ने गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय स्टार्टअप कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि बिहार में स्टार्टअप की बहुत सारी संभावनाएं हैं, जरूरत है एक सही दिशा निर्देश की और इस क्षेत्र में हमारे होनहार छात्रों को प्रवेश करने की।


उन्होंने गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आईआईटी मंडी के विद्वान उत्प्रेरकों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कदम है और उनके द्वारा भविष्य में जो यहां स्टार्टअप के प्रोजेक्ट हेतु कार्य किए जाने हैं ,निश्चित रूप से बिहार के युवाओं को एक सही दिशा प्रदान करेगी एवं प्रदेश के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन होगा।


इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी एवं डेहरी के अनुमंडल अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह, सचिव गोविंद नारायण सिंह एवं हिमाचल प्रदेश आईआईटी मंडी के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती सिंह ने बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए स्टार्टअप से जुड़े लोगों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की।

कार्यक्रम का संचालन अभिषेक श्रीवास्तव ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर कुलपति महेंद्र कुमार सिंह, उप कुलपति प्रोफेसर जगदीश सिंह, विश्वविद्यालय की बोर्ड सदस्य श्रीमती मोनिका सिंह आदि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी संकायों के अध्यक्ष, शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्टार्टअप स्टॉल का निरीक्षण करते हुए जिला पदाधिकारी ने उसकी काफी सराहना की। स्टार्टअप स्टॉल लगाने में तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक आशीष रंजन की भूमिका प्रमुख रही।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और मानवता के मूल्यों पर आधारित महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उनके जीवन-दर्शन, आर्थिक चिंतन, शांति के…

    Share

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    25 से 30 दिसंबर तक सजेगा नाटकों का महाकुंभ डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में डेहरी का मंच देशभर से जुटने वाले रंगकर्मियों की प्रस्तुतियों का साक्षी बनेगा। 25…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान