साइबर ठग आजमा रहे हैं नए हथकंडे, जागरूकता ही बचाव का एकमात्र साधन

रोहतास एसपी रौशन कुमार

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। साइबर अपराधी दिन-प्रतिदिन लोगों को नए तरीके से अपने झांसे में लेकर उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में अगर आप ठगी का शिकार बनते हैं तो इसकी सूचना तुरंत एसपी या संबंधित थाना को दें।

एसपी रौशन कुमार के अनुसार अभी पिछले कुछ दिनों में ऐसे दृष्टांत सामने आए हैं, जिसमे अनजान व्यक्ति द्वारा आमजनों को मोबाइल पर काल किया जाता है। वह व्यक्ति अपने आपको थाना, पुलिस निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस सब अधीक्षक के कार्यालय का कर्मी बताता है तथा किसी कांड की धारा हटाने, धारा कम करने या धारा बढ़ाने यादि के नाम पर पैसे की मांग करता है। उन्होंने जिलावासियों को सुझाव दिया है कि इस प्रकार के झांसे में आकर पैसा न दें। यह एक प्रकार का साइबर फ्रॉड है।

https://youtu.be/x30_s4s8uFc?si=ZIdRhb8QDwZlqtft

उन्होंने कहा है कि अगर इस तरह का कॉल आता है, तो तत्काल इसकी लिखित सूचना अपने नजदीकी थाना, वरीय पुलिस पदाधिकारी को दें। कहा है कि साइबर अपराधी पुलिस के नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) का फायदा उठाकर पोर्टल से कांड की प्रति निकालकर कांड के संबंध में सारी जानकारी देता है। इसके पश्चात कांड के वादी या आरोपित को पुलिस पदाधिकारी, पुलिस कार्यालय के कर्मी के नाम पर कॉल करता है, जिससे वादी या आरोपित को आसानी से झांसे में ले लेता है। एसपी ने कहा है कि थाना या पुलिस कार्यालय से कांड के वादी या आरोपित तथा आमजनों को इस प्रकार का कोई कॉल नहीं किया जाता है। अगर किसी कांड में बुलाया जाता है, तो थाना के चौकीदार के माध्यम से लिखित रूप में बुलाया जाता है।

उन्होंने कहा है कि अगर विशेष परिस्थिति में किसी थाना पुलिस कार्यालय के कर्मी द्वारा कांड के संबंधित जानकारी लेने के लिए बुलाना हो, तो अधिकृत सरकारी मोबाइल नंबर के माध्यम से ही कॉल किया जाता है।

( रिपोर्ट,तस्वीर : निशांत राज )

Share
  • Related Posts

    राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर ‘फार्मा अन्वेषण–2026’ का सफल आयोजन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार स्थित नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मंगलवार को राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस के अवसर पर “फार्मा अन्वेषण–2026” का सफल आयोजन किया…

    Share

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ, जमुहार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर ‘फार्मा अन्वेषण–2026’ का सफल आयोजन

    राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर ‘फार्मा अन्वेषण–2026’ का सफल आयोजन

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया

    महिला कृषकों के सशक्तिकरण पर जोर, पटना कृषि अनुसंधान परिसर में महिला दिवस कार्यक्रम

    महिला कृषकों के सशक्तिकरण पर जोर, पटना कृषि अनुसंधान परिसर में महिला दिवस कार्यक्रम

    मधुरेंद्र की लीफ आर्ट में दिखे निशांत

    मधुरेंद्र की लीफ आर्ट में दिखे निशांत

    यूपीएससी में 625वां स्थान पाकर नूर आलम ने बढ़ाया मान

    यूपीएससी में 625वां स्थान पाकर नूर आलम ने बढ़ाया मान

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन