रजत जयंती महोत्सव में गूंजेगी भोजपुरी लोकसंस्कृति की स्वर-लहरियां

आरा (भोजपुर)। भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले रजत जयंती महोत्सव ‘लोकरस रंग सह सम्मान समारोह’ में भोजपुरी की पारंपरिक लोकविधाओं की विशेष प्रस्तुति होगी। आगामी 15 से 18 दिसंबर तक प्रस्तावित इस महोत्सव में नाटक, गायन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पारंपरिक गोंड नाच तथा आल्हा गायन का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से भोजपुरी लोक विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी को स्थानीय लोकसंस्कृति से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।

संस्थान के सदस्यों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वामी विक्रमादित्य ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोंड नाच की प्रस्तुति के लिए गायक अविनाश पांडेय ‘लव बाबा’ तथा आल्हा गायन के लिए आदित्य यादव को संयोजक बनाया गया है। प्रस्तुतियां भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच, पटेल बस पड़ाव परिसर में आयोजित की जाएंगी।

महोत्सव के अंतर्गत स्कूली छात्रों के लिए भोजपुरी चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसके संयोजक चित्रकार रौशन राय होंगे। प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए विभिन्न विद्यालयों से संपर्क किया जाएगा। चित्रकला के अतिरिक्त नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों में स्कूली बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी विद्यालयों से अनुरोध किया जाएगा। इस जिम्मेदारी के लिए शिक्षक मुन्ना राय और धनंजय कुमार कटकैरा को दायित्व सौंपा गया है।

बैठक का संचालन संस्थान के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सिंह ने किया। रजत जयंती महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर आयोजन सचिव रवि प्रकाश सूरज, व्यास कमलेश पासवान, धनंजय कुमार कटकैरा, बिनोद कुमार सिंह, कुमार शीलभद्र, विजय कुमार सिंह, मुन्ना राय और वरिष्ठ रंगकर्मी सरफराज अहमद ने अपने विचार रखे।

बैठक के अंत में व्यास कमलेश पासवान ने भिखारी ठाकुर रचित गीत की सुमधुर प्रस्तुति दी। नरेंद्र सिंह ने नगर के सभी सुधीजनों से समारोह को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

Share
  • Related Posts

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत, आपसी परिचय और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के फैकल्टी ऑफ कॉमर्स में शनिवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन…

    Share

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

    सासाराम (रोहतास)। बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगी है। स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और आवास से जुड़ी कई योजनाओं के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

    गार्गी पाठशाला में धूमधाम से मना विकास वैभव का 47वां जन्मदिन

    गार्गी पाठशाला में धूमधाम से मना विकास वैभव का 47वां जन्मदिन

    गंगा पर बना 6 लेन का नीतीश सेतु शुरू, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    गंगा पर बना 6 लेन का नीतीश सेतु शुरू, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    कृषि अनुसंधान और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रेरणास्रोत है पटना परिसर : डॉ. मलिक

    कृषि अनुसंधान और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रेरणास्रोत है पटना परिसर : डॉ. मलिक

    छाई रोड की बिक्री के विरोध में आंदोलन करेगी अरमान डेहरी

    छाई रोड की बिक्री के विरोध में आंदोलन करेगी अरमान डेहरी