वर्षों के बाद जल जमाव से ग्रामीणों को मिलेगी अब निजात

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। रोहतास नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में वर्षो से चला आ रहे जल जमाव से अब ग्रामीणों को जल्द निजात मिलेगी। गुरुवार को मुख्य पार्षद सुम्बुल आरा ने वार्ड पार्षद अमन गुप्ता के साथ नाला निर्माण का शिलान्यास किया।

मौके पर मुख्य पार्षद ने बताया कि ये नाला निर्माण सलैब के साथ किया जाएगा और इस कार्य को जल्द पुरा कर लिया जायगा। वहीं इसके अतिरिक्त भी नगर क्षेत्र के सभी आवश्यक एवं अति आवश्यक कार्यों को जल्द से जल्द संपूर्ण कराया जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण स्वरूप ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर हम लोग काम कर रहे हैं और बहुत जल्दी इस तरह की सभी समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा।

बताते चलें कि इस जल जमाव से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। आसपास के अस्पताल, मंदिर समेत कई घरों के चापाकल का पानी भी खराब हो गया है। ग्रामीणों को अपने गांव के मंदिर और अस्पताल में जानें में परेशानी हो रही थी। वहीं इस नाले की वजह से मज़ार पर भी गंदगी रहती थी। जहां पर जल जमाव है उसी के बगल में ही अस्पताल और मंदिर मजार भी है। इस रास्ते से दिन भर लोगों को आना जाना रहता है। गांव के लोगों ने कहा कि कई वर्षों से जल जमाव गांव के लिए नासूर बना हुआ था। नाला निर्माण से ग्रामवासियों की समस्या दूर हो जाएगी। इससे आने-जाने में काफी राहत मिलेगी। मौके पर तोराब नियाज़ी, इरफ़ान मोहम्मद, वार्ड पार्षद अज़मत अली, मुरारी तिवारी, गुलाम सरवर अंसारी, मिथुन पासवान, कुश पासवान, जोखन सिंह, टंनु खान, विशाल देव, संजीव सिंह के साथ अन्य कई समाजसेवी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर ‘फार्मा अन्वेषण–2026’ का सफल आयोजन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार स्थित नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मंगलवार को राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस के अवसर पर “फार्मा अन्वेषण–2026” का सफल आयोजन किया…

    Share

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ, जमुहार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर ‘फार्मा अन्वेषण–2026’ का सफल आयोजन

    राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर ‘फार्मा अन्वेषण–2026’ का सफल आयोजन

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया

    महिला कृषकों के सशक्तिकरण पर जोर, पटना कृषि अनुसंधान परिसर में महिला दिवस कार्यक्रम

    महिला कृषकों के सशक्तिकरण पर जोर, पटना कृषि अनुसंधान परिसर में महिला दिवस कार्यक्रम

    मधुरेंद्र की लीफ आर्ट में दिखे निशांत

    मधुरेंद्र की लीफ आर्ट में दिखे निशांत

    यूपीएससी में 625वां स्थान पाकर नूर आलम ने बढ़ाया मान

    यूपीएससी में 625वां स्थान पाकर नूर आलम ने बढ़ाया मान

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन