स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार

रांची (झारखंड) डॉ. अजय ओझा। झारखण्ड विधानसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 18 एवं 19 अक्टूबर 2024 को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम रांची में दो दिवसीय कला महोत्सव “आर्ट–81” का शुभारंभ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त वरुण रंजन आदि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।

81 आर्ट फेस्टिवल में पूरे देश के अलग-अलग स्थानों, मसलन नेपाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा आदि के इक्यासी कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही झारखंड के प्रसिद्ध कलाकार, युवा और विद्यार्थी आदि भी शामिल हैं।

मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि आप सभी कला प्रेमियों के माध्यम से सभी वोटरों को कनेक्ट करना 81 आर्ट फेस्टिवल का उद्देश्य है। कला के माध्यम से हमारे युवा मतदाताओं को एक संदेश भी देना है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। साथ ही उन्होंने कहा कि समय के साथ झारखंड में वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है और हम निश्चित तौर पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपके बेहतरीन स्लोगन और कला को हम अपने चुनाव जागरूकता अभियान में भी शामिल करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सपरिवार इस कार्यक्रम में आकर शिरकत करें। आम आगंतुक अपने मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश/स्लोगन रिकार्ड करा सकते हैं। उनमें से चयनित किए गए संदेशों/स्लोगनों का उपयोग स्वीप कार्यक्रमों में किया जा सकेगा।प्रमंडलीय आयुक्त, रांची अंजनी कुमार मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखंड में वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाना है। इस दिशा में यह कार्यक्रम हमारे युवा मतदाताओं को अपनी कला के माध्यम से वोटिंग के प्रति जागरूक करने का काम करेगा।

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि हमारी यह कोशिश है कि हमारे वोटर झारखंड को कला के माध्यम से समझे और अपने मतदान की उपयोगिता को जानें। ज्यादा से ज्यादा युवा आसन्न विधानसभा चुनाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवदास दत्ता ने कार्यक्रम में शामिल सभी कलाकारों को मतदान को लेकर शपथ दिलाई और धन्यवाद ज्ञापित किया। अपने स्वागत संबोधन में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को रेखांकित किया।

81 कला महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव ,सहायक निर्वाचन पदाधिकारी देवदास दत्ता, उप निदेशक, जनसंपर्क आनन्द सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। यह कार्यक्रम कल तक चलेगा।

Share
  • Related Posts

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    पटना। बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक और वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। जन-जागरूकता पर…

    Share

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    सासाराम (रोहतास)। रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने किया।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती