चमनलाल महाविद्यालय की गर्ल्स कबड्डी टीम बनी यूनिवर्सिटी चैंपियन

लंढौरा (हरिद्वार)-विशेष प्रतिनिधि। चमन लाल महाविद्यालय की गर्ल्स कबड्डी टीम ने अंतर-महाविद्यालय टूर्नामेंट में राजकीय डिग्री कॉलेज उत्तरकाशी को एक तरफा मुकाबले में हराते हुए यूनिवर्सिटी चैंपियन का खिताब हासिल किया। महाविद्यालय पहुंचने पर विजेता टीम का जोरदार स्वागत किया गया।इस वर्ष की अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय महाविद्यालय सहिया देहरादून में किया गया। फाइनल मुकाबला चमन लाल महाविद्यालय और राजकीय डिग्री कॉलेज उत्तरकाशी के बीच हुआ। चमन लाल महाविद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। गढ़वाल मंडल के विभिन्न महाविद्यालय से 32 महिला टीमों ने प्रतिभाग किया।

चमन लाल महाविद्यालय की टीम ने प्री क्वार्टर फाइनल में कन्हैया लाल केएल डीएवी डिग्री कॉलेज रुड़की को हराकर क्वार्टर फाइनल राजकीय डिग्री कॉलेज नैनबाग से कड़ा मुकाबला करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। तत्पश्चात सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय महाविद्यालय सहिया देहरादून को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अंत में विपक्षी टीम को 32 पॉइंट से हराकर यूनिवर्सिटी चैंपियन का खिताब हासिल किया।

टीम के मैनेजर विपुल सिंह ने बताया कि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस टीम में कप्तान अंजिता के अलावा सुहानी चौहान, खुशी रानी, अंशिका, शालिनी, मोनिका, आशु और खुशी देवी शामिल थीं। महाविद्यालय पहुंचने पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा सचिव, अरुण हरित, कोषाध्यक्ष अतुल हरित तथा प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने टीम का स्वागत किया।

प्रबंध समिति अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने इसे महाविद्यालय की उल्लेखनीय उपलब्धि बताया और कहा कि यह कबड्डी टीम इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करेगी। विगत सत्र में महाविद्यालय की क्रिकेट टीम यूनिवर्सिटी की उपविजेता रही थी।

Share
  • Related Posts

    कैमूर में एडीईओ परीक्षा की तैयारी पूरी, 20 केंद्रों पर 7704 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    कैमूर (भभुआ)। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एडीईओ) प्रतियोगिता परीक्षा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक कैमूर जिले में तीन चरणों में आयोजित की…

    Share

    आईआईएमसी की 60 साल की शैक्षणिक विरासत में नया अध्याय, पहली बार पीएच.डी. पाठ्यक्रम की शुरुआत

    नई दिल्ली। मीडिया, संचार और पत्रकारिता के क्षेत्र में उच्चस्तरीय शोध को प्रोत्साहित करने की दिशा में भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), डीम्ड विश्वविद्यालय ने एक अहम पहल की है। संस्थान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस  के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित

    रोहतास के रामुडीह स्कूल में संदिग्ध मांस मिलने से हड़कंप, 5 शिक्षक निलंबित; जांच जारी

    रोहतास के रामुडीह स्कूल में संदिग्ध मांस मिलने से हड़कंप, 5 शिक्षक निलंबित; जांच जारी

    पूर्णिया में संतुलित उर्वरक उपयोग अभियान को लेकर उच्चस्तरीय बैठक, डीएपी के अत्यधिक उपयोग पर चिंता

    पूर्णिया में संतुलित उर्वरक उपयोग अभियान को लेकर उच्चस्तरीय बैठक, डीएपी के अत्यधिक उपयोग पर चिंता

    सासाराम में सोलर मेला सह लोन मेला आयोजित, पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ने को बढ़ी लोगों की रुचि

    सासाराम में सोलर मेला सह लोन मेला आयोजित, पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ने को बढ़ी लोगों की रुचि

    हरी खाद और संतुलित उर्वरक पर किसानों को मिला प्रशिक्षण, पटना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    हरी खाद और संतुलित उर्वरक पर किसानों को मिला प्रशिक्षण, पटना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित