परंपरागत कृषि से हटकर वाणिज्य कृषि के लिए कृषकों को निःशुल्क प्रशिक्षण जारी :गोपाल नारायण सिंह

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। शाहाबाद और मगध क्षेत्र के किसानों की आय बढ़ाने और नई तकनीक से उन्नत कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नारायण कृषि विज्ञान संस्थान हमेशा कार्य कर रहा है ।परंपरागत कृषि से हटकर वाणिज्य कृषि की ओर अग्रसर होने के लिए कृषकों को प्रशिक्षित करने तथा उन्हें विभिन्न प्रकार के सुविधा मुहैया करने के दिशा में हमेशा कार्य किया जा रहा है। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह ने सोमवार को सरसों के बीज वितरण कार्यक्रम के दौरान यहां उपस्थित सैकड़ों किसानों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने किसानों को आस्वस्त किया कि नारायण कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा निशुल्क सेवा हमेशा किसानों के लिए जारी रहेगी। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा उन्हें प्रतिदिन शाम को चार से पांच बजे अवकाश के दिन को छोड़कर तकनीकी जानकारी दूरभाष द्वारा उपलब्ध कराइ जाएगी। इसके लिए दूरभाष नंबर 8544425063 भी जारी कर दिया गया है। इस अवसर पर संस्थान के कुलपति डा. महेंद्र कुमार सिंह एवं प्रतिकुलपति डा. जगदीश सिंह ने भी किसानों को संबोधित किया।

इस अवसर पर सहायक कुल सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, कुलाधिपति के निजी सचिव योगेश उपाध्याय एवं कृष्णा साहू के साथ-साथ नारायण कृषि विज्ञान केंद्र के सभी कृषि वैज्ञानिक एवं शिक्षक तथा किसान लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक डा. एच के सिंह ने किया। इस अवसर पर किसानों को सरसों के बीज के साथ ही सल्फर युक्त उर्वरक का पैकेट भी निशुल्क उपलब्ध कराया गया।

Share
  • Related Posts

    राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर बक्सर में किसान गोष्ठी, मत्स्य पालन को लाभकारी बनाने पर जोर

    पटना/बक्सर । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), बक्सर में शुक्रवार को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर “तकनीक और…

    Share

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    सासाराम (रोहतास)। श्रावण मास 2026 के दौरान चेनारी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध गुप्ताधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर बक्सर में किसान गोष्ठी, मत्स्य पालन को लाभकारी बनाने पर जोर

    राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर बक्सर में किसान गोष्ठी,  मत्स्य पालन को लाभकारी बनाने पर जोर

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से स्वच्छ पर्यावरण, ऊर्जा सुरक्षा और विदेशी मुद्रा की बचत को मिलेगा बल

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर