छात्रों के कौशल विकास में सांस्कृतिक गतिविधियों की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ. सुप्रिया दास

पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में संचालित आईएआरआई पटना हब के छात्रों के लिए संगीत, नृत्य आदि से संबंधित सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 20 छात्रों की सहभागिता रही। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व और अच्छे भविष्य के लिए उनकी रचनात्मकता, सांस्कृतिक कौशल और समग्र विकास को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर डॉ. सुप्रिया दास, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, बांग्ला विभाग, रामठाकुर कॉलेज, अगरतला, त्रिपुरा ने छात्रों को संगीत और नृत्य के गुर बताए एवं उनका मार्गदर्शन किया। रिहर्सल सत्र के दौरान उन्होंने संगीत, वॉयस मॉड्यूलेशन और मूव्स, डांस एक्सप्रेशंस आदि से संबंधित सैद्धांतिक जानकारी प्रदान की। छात्रों ने सक्रियता से इस कार्यशाला में भाग लिया और संस्थान द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए कुछ नृत्य और गीत तैयार किए। कार्यक्रम का समन्वय आईएआरआई पटना हब, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा किया गया था।

Share
  • Related Posts

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के स्थापना दिवस पर विशेष: 9 अप्रैल, प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का स्थापना दिवस है। साल 1936 में इसी तारीख़ को लखनऊ के मशहूर ‘रफ़ा-ए-आम’ क्लब…

    Share

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति