राशन कार्ड के नाम पर पैसे मांगने वालों की करें शिकायत, होगी सख्त कार्रवाई

डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)। राशन कार्ड बनाने, नाम जोड़ने और ई-केवाईसी कराने के नाम पर लाभुकों से अवैध रूप से पैसे मांगने की शिकायतों को लेकर डेहरी अनुमंडल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में योग्य लाभुकों को सतर्क रहने और अवैध राशि की मांग होने पर तत्काल शिकायत करने की अपील की गई है।

प्रशासन ने बताया कि योग्य लाभुकों के लिए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इस दौरान जन वितरण प्रणाली विक्रेता (राशन डीलर) अथवा किसी अन्य व्यक्ति द्वारा राशन कार्ड बनाने, नाम जोड़ने, ई-केवाईसी कराने या राशन से संबंधित किसी कार्य के लिए पैसे की मांग की जाती है, तो इसकी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राशन कार्ड निर्माण के नाम पर अवैध राशि की मांग या वसूली को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत प्राप्त होने पर मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति अथवा जन वितरण प्रणाली विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अनुमंडल प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध राशि की मांग होने पर भुगतान न करें और इसकी सूचना प्रशासन को दें। शिकायत लिखित रूप से अनुमंडल प्रशासन को दी जा सकती है। इसके अलावा, अनुमंडल पदाधिकारी, डेहरी के मोबाइल नंबर 9473191225 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

राशन कार्ड के लिए सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य

प्रशासन ने राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा करने वाले सभी आवेदकों को निर्देश दिया है कि आवेदन में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अपने निकटतम जन वितरण प्रणाली विक्रेता (डीलर) के माध्यम से अनिवार्य रूप से करा लें। ई-केवाईसी पूरा होने के बाद ही राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

अनुमंडल प्रशासन ने सभी संबंधित आवेदकों से अपने आवेदन में दर्ज सदस्यों का ई-केवाईसी यथाशीघ्र पूरा कराने और राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर