भूमि विवाद के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें : एसडीएम

डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)। अनुमंडल पदाधिकारी, डेहरी के कार्यालय में गुरुवार को विधि-व्यवस्था एवं गंभीर भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष शामिल हुए। अधिकारियों को भूमि विवादों के समाधान, लंबित नापी मामलों के निष्पादन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने अंचल अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को भूमि विवाद से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा आवश्यक होने पर मामलों को सक्षम प्राधिकार के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित नापी मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कार्य में लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर विभागीय प्रावधानों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बैठक में कोयला डिपो के पास एनएच एवं सर्विस रोड पर अनियंत्रित और अवैध रूप से खड़े किए जाने वाले वाहनों पर नियंत्रण लगाने के लिए नगर परिषद डेहरी-डालमियानगर को ‘नो पार्किंग जोन’ और ‘नो वेंडिंग जोन’ के बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया।

विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर न्यायालय द्वारा धारा-126 बीएनएसएस के वादों में भेजे गए वारंट का समय पर कार्यान्वयन कर वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत कराने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया। इसका उद्देश्य उपद्रवी प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

Share
  • Related Posts

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘युवाओं का मौसम के अनुकूल स्मार्ट कृषि हेतु कौशल विकास’ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन