तीन दिवसीय मेडिकल एजुकेशन के नवीनतम शोध- प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। चिकित्सा विज्ञान के छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने एवं नित्य हो रहे नवीनतम शोध के प्रति शिक्षकों को अद्यतन रहने के उद्देश्य से नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार में चल रहे तीन दिवसीय बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन का प्रशिक्षण का समापन आज हो गया। इस प्रशिक्षण में बिहार और झारखंड से कुल अट्ठाईस चिकित्सा शिक्षकों ने हिस्सा लिया। उपरोक्त जानकारी देते हुए नारायण मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हीरा लाल महतो एवं चिकत्सा शिक्षा विभाग के समन्वयक डॉ. पुनीत कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र के सिलेबस में हुए बदलाव के साथ ही शिक्षण पद्धति में भी डीजिटल नवीनतम तकनीक आया है जिसकी जानकारी चिकित्सा विज्ञान के शिक्षकों के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि झारखंड के लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज से तीन शिक्षक और नारायण मेडिकल कॉलेज के पच्चीस शिक्षकों का प्रशिक्षण विगत तीन दिनों से चल रहा था जिसका आज समापन हो गया। शिक्षकों को प्रशिक्षण देने हेतु रिसोर्स संकाय के रूप में नारायण मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हीरा लाल महतो, समन्वयक डॉ. पुनित कुमार सिंह, डॉ. अशोक कुमार देव, डॉ. जीतेन्द्र कुमार, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. निपेन्द्र आनंद, डॉ. विवेक सिन्हा, डॉ. राहुल चन्द्रा, डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. मणिकांत कुमार, डॉ. सी के दिवाकर अपनी भूमिका का निर्वहन सफलता पूर्वक किया।

प्रशिक्षण के अंतिम दिन कार्य के पर्यवेक्षण के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद द्वारा नामित मेदनीराय मेडिकल कॉलेज, पलामू के बायोकेमिस्ट्री विभाग के प्राध्यापक डॉ. डी.रविशंकर उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में नारायण मेडिकल कॉलेज में विश्वविद्यालय के कुल सचिव अजय कुमार सिंह, मेडिकल एजुकेशन यूनिट के प्रभारी मनीष कुमार सिंह, प्राचार्य कार्यालय के अमित कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, राजेश कुमार, पुष्कल रंजन, रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह,पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    नए डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने संभाला पदभार, विकास को बताया पहली प्राथमिकता

    सासाराम (रोहतास)। सोमवार को प्रशासनिक नेतृत्व परिवर्तन के तहत नए जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने समाहरणालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान जिलाधिकारी उदिता सिंह ने उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार…

    Share

    रोहतास में सात निश्चय-3 योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

    सासाराम (रोहतास)। समाहरणालय रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी रोहतास दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नए डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने संभाला पदभार, विकास को बताया पहली प्राथमिकता

    नए डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने संभाला पदभार, विकास को बताया पहली प्राथमिकता

    डॉ. आशुतोष उपाध्याय की कविता: “अल-नीनो की मार: जल, जमीन और जीवन की व्यथा”

    डॉ. आशुतोष उपाध्याय की कविता: “अल-नीनो की मार: जल, जमीन और जीवन की व्यथा”

    रोहतास में सात निश्चय-3 योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

    रोहतास में सात निश्चय-3 योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

    रोहतास में योग दिवस की धूम: विश्वविद्यालय, विद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं में सामूहिक योग से स्वास्थ्य का संदेश

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आरा में योग शिविरों की धूम, ध्यान योग केंद्र और नई आशा ने किया आयोजन

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आरा में योग शिविरों की धूम, ध्यान योग केंद्र और नई आशा ने किया आयोजन