जीएनएसयू और मुद्रादि इंडिया प्रा. लि. के बीच यूएससीपीए कोर्स हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार रोहतास ने अपने वाणिज्य संकाय में अकादमिक पाठ्यक्रमों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है। विश्वविद्यालय ने यूएससीपीए प्रशिक्षण प्रदान करने वाली अग्रणी संस्था मुद्रादि इंडिया प्रा. लि. के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस साझेदारी के माध्यम से अब विश्वविद्यालय परिसर में यूएस सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट कार्यक्रम की आधिकारिक शुरुआत हो गई है, जो छात्रों को वैश्विक करियर की ओर एक सशक्त मार्ग प्रदान करता है। इस अवसर पर कुलपति डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, सचिव गोविंद नारायण सिंह, कुल सचिव डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, वाणिज्य कालेज के विभागाध्यक्ष डॉ. द्विवेदी, शिक्षक मयंक राय, मिस सुचित्रा राव उपस्थित रहे। इसी बीच गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बीकाम और एमकाम के सौ से अधिक छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जैदीप मलिक, सीए सह “मुद्रादि” के सीईओ और बिपुल पंकज, उपाध्यक्ष सेल्स और मार्केटिंग ने इसकी बढ़ती प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यूएससीपीए आज के समय में उन कॉमर्स छात्रों की पहली पसंद बन रहा है जो वैश्विक करियर की तलाश में हैं।

Share
  • Related Posts

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    विगत दिनों निशांत राज ने पटना में अपनी संपादित पुस्तक “लाली” भेंट की, तो मैं चमत्कृत रह गया। यह पुस्तक उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय कृष्ण किसलय की स्मृति में उनकी…

    Share

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    डेहरी- आन-सोन (रोहतास)। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के विद्यार्थियों ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    आरटीआई खुलासे से शिक्षक नियुक्ति पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    बाल श्रम के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ

    15 जून से शुरू होगा किसान चौपाल अभियान, पंचायतों में मिलेगी कृषि जानकारी

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी