पुलिस के नाम पर ठगी से रहें सावधान, रोहतास पुलिस ने जारी की चेतावनी

रोहतास एसपी रौशन कुमार

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। पुलिस ने जिलावासियों से अपील की है कि वे पुलिस अधिकारियों के नाम पर हो रही ठगी से सतर्क रहें। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि साइबर अपराधी खुद को थाना प्रभारी, एसडीपीओ या एसपी बताकर फोन कर रहे हैं और एफआईआर की जानकारी देने या मदद के नाम पर रुपये की मांग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी थाने या वरिष्ठ अधिकारी द्वारा मामले से जुड़े व्यक्ति को बुलाने के लिए हमेशा लिखित नोटिस, समन या थाना चौकीदार के माध्यम से सूचना दी जाती है, न कि अनजान मोबाइल नंबर से फोन कर। विशेष परिस्थिति में यदि काल किया भी जाता है, तो वह अधिकृत सरकारी नंबर से ही किया जाता है। एसपी ने आमलोगों से अपील की है कि वे इस तरह के किसी भी काल पर विश्वास न करें और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस अधिकारी को दें।

  • निशांत राज

Share
  • Related Posts

    रसोई गैस में आग लगे तो घबराएं नहीं, सुरक्षित तरीके से करें बचाव : सुनीति कुमारी

    सासाराम( रोहतास)। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) से होने वाली आगजनी की घटनाओं को रोकने और आम लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर…

    Share

    संविधान उत्सव-2026 का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘संविधान उत्सव-2026’ का शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पुरस्कार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रसोई गैस में आग लगे तो घबराएं नहीं, सुरक्षित तरीके से करें बचाव : सुनीति कुमारी

    संविधान उत्सव-2026 का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन

    संविधान उत्सव-2026 का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन

    कृषि अनुसंधान परिसर में संरक्षण कृषि पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर में संरक्षण कृषि पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित