कुमार बिंदु की कविता : मेरा ज़मीर


कुमार बिंदु की कविता : मेरा ज़मीर


हर हत्यारे का
हर अपराधी का
हर आतंकवादी का भी
एक भरा- पूरा परिवार होता है
उसकी एक पुश्तैनी जाति
और उसका एक महान धर्म भी होता है
इसीलिए हर हिंदू हत्यारा
अपने देवी देवता के मंदिर में करता है पूजन
तो हर क्रिश्चियन क्रिमिनल
गिरजाघर में करता है पवित्र बाइबल का पाठ
जबकि हर मुस्लिम अपराधी
मस्जिद में पूरी अकीदत से अदा करता है नमाज़
हर सिख आतंकी भी गुरुद्वारा में टेकता है मत्था
और गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष करता है अरदास
एक दिन एक बड़े शहर में
एक धर्म विशेष के हत्यारों ने
देश के एक लोकप्रिय राजनेता की कर दी हत्या
राजनेता और हत्यारों का धर्म था अलग- अलग
हत्यारों और राजनेता की जाति भी थी ज़ुदा- ज़ुदा
इसीलिए मेरे कस्बाई शहर में
राजनेता की हत्या के विरोध में
उसके समर्थकों की भीड़ उबल पड़ी
हत्यारों की जाति- धर्म के लोगों पर बाज़ सा झपट पड़ी
देखते ही देखते
लूट ली उनकी दुकानें
पुरुषों को मारा- पीटा
स्त्रियों से छीन लिए गहने
मैं मोहनदास करमचंद गांधी नहीं था
मैं जवाहर लाल नेहरु भी नहीं था
इसीलिए पीटे जाने के डर से
उन उन्मत्त जनों के हाथों मारे जाने के भय से
मौन साधे देखता रहा उनका हर कुकृत्य
चुपचाप सहता रहा उनका हर अन्याय
जबकि मुझे करना था
कुकृत्य का सख्त विरोध
अन्याय का पुरजोर प्रतिकार
आज मैं जिंदा हूं जरूर
मगर मर चुका है मेरा ज़मीर


Share
  • Related Posts

    संबंधित घटकों की समृद्धि ही ग्रंथालय की समृद्धि

    (राष्ट्रीय ग्रंथालय सप्ताह विशेष : 14-20 नवंबर 2026) जीवन में जो महत्व अमूल्य शिक्षा का है, वही महत्व ग्रंथालयों का भी है। किसी भी काल या समय में ग्रंथालयों का…

    Share

    मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत घटाने पर जोर, 83 किसान हुए जागरूक

    आरा (भोजपुर)। खेती की लागत कम करने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से भोजपुर जिले…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    संबंधित घटकों की समृद्धि ही ग्रंथालय की समृद्धि

    संबंधित घटकों की समृद्धि ही ग्रंथालय की समृद्धि

    मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत घटाने पर जोर, 83 किसान हुए जागरूक

    मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत घटाने पर जोर, 83 किसान हुए जागरूक

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    छठ पूजा को लेकर बिहार में एनएचएआई अलर्ट, राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई और रखरखाव तेज

    छठ पूजा को लेकर बिहार में एनएचएआई अलर्ट, राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई और रखरखाव तेज

    चित्रगुप्त पूजा में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश

    चित्रगुप्त पूजा में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश

    कविता :उगते सूरज को प्रणाम

    कविता :उगते सूरज को प्रणाम