जेम्स संस्था पर कार्रवाई की मांग, विहिप ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

डेहरी -आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। जिले में धर्मान्तरण की गतिविधियों और बच्चियों से दुराचार के आरोपों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कड़ा रुख अपनाया है। विहिप का शिष्टमंडल ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिला और जेम्स संस्था पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

शिष्टमंडल में प्रांत मंत्री संतोष सिसौदिया और जिला मंत्री यश उपाध्याय शामिल थे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा कि 7 सितंबर को डेहरी ऑन सोन स्थित जेम्स संस्था के होस्टल में रहने वाली बच्चियों के साथ दुराचार हुआ, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे संस्था की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है।

विहिप नेताओं का आरोप है कि यह संस्था लंबे समय से लोभ और प्रलोभन देकर विभिन्न जिलों में धर्मान्तरण की गतिविधियां चला रही है। पहले भी बच्चियों के गायब होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, मगर प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

जिला मंत्री यश उपाध्याय ने कहा कि धर्मान्तरण रोकना हमारा कर्तव्य है। भय या लालच देकर किसी का धर्म बदलवाना न केवल असंवैधानिक है बल्कि हमारी संस्कृति और समाज की एकता पर सीधा आघात है। उन्होंने मांग की कि ऐसे संस्थानों को तुरंत बंद किया जाए और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई हो।

🟢 निशांत राज

Share
  • Related Posts

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    पटना। बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक और वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। जन-जागरूकता पर…

    Share

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    सासाराम (रोहतास)। रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने किया।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती