डीएम ने सुनी जनता की समस्याएँ, शिकायतों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

सासाराम (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा शनिवार को आयोजित दैनिक लोक साक्षात्कार में कुल दस व्यक्तियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनी गईं। प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
साक्षात्कार के दौरान ओम प्रकाश चौरसिया (होटल डिलक्स, सासाराम चैंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष एवं रोहतास शांति समिति के सदस्य) ने अतिक्रमण हटाने और सासाराम रेलवे स्टेशन पर यातायात व्यवस्था सुधार से संबंधित आवेदन सौंपा।
करगहर प्रखंड के बलभद्रपुर निवासी देवमुनि सिंह ने छूटी हुई जमाबंदी सुधार की मांग की, वहीं शिवसागर प्रखंड के कझाँव गाँव के राजु कुमार ने भूमि विवाद निपटारे की गुहार लगाई। उक्त तीनों आवेदनों को आगे की कार्रवाई हेतु जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को अग्रसारित किया गया।
इसके अलावा सासाराम नगर थाना क्षेत्र के शाहजलालपीर निवासी, स्व. सतार अंसारी की पत्नी खुदैजा बीबी ने परिचारी पद पर कार्यरत अपने पुत्र के स्थानांतरण से संबंधित आवेदन दिया, जिसे शीघ्र निष्पादन हेतु स्थापना उप समाहर्ता, रोहतास को निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि ‘‘प्रत्येक शिकायत का न्यायपूर्ण व समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’
शेष सभी आवेदनों को भी अविलंब निपटान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को भेज दिया गया है।

Share
  • Related Posts

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  होली के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम द्वारा होली मिलन समारोह 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब…

    Share

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  शहर के पटेल धर्मशाला में संपन्न हुए जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के जिलाध्यक्ष निर्वाचन के बाद पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी पर गंभीर आरोप लगने शुरू…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

    डेहरी में शोकसभा, पत्रकार अर्चना मेहरा को दी गई श्रद्धांजलि