बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए जागरूकता जरूरी : विकास वैभव

सासाराम (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि।आर्ष हेल्थ इंडिया फाउंडेशन – लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा आयोजित हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम एवं स्थापना दिवस समारोह आज सदर अस्पताल के सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय आईपीएस विकास वैभव ने स्वास्थ्य जागरूकता को समाज की मूलभूत आवश्यकता बताते हुए संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों में सकारात्मक स्वास्थ्य विचार और जागरूकता को मजबूत करते हैं।
विशेष अतिथि उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विजय कुमार पांडे ने कहा कि जन-जागरूकता ही मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था की नींव है, और यह कार्यक्रम समाज को स्वास्थ्य के प्रति सजग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इसके साथ ही जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय ने भी स्वास्थ्य सुरक्षा एवं जागरूकता को आधुनिक समाज की सबसे प्रमुख आवश्यकता बताते हुए संस्था की पहल को सराहनीय कहा।
कार्यक्रम का संचालन आर्ष हेल्थ इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. आलोक कुमार तिवारी ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि संस्था आगे भी जनहित में स्वास्थ्य आधारित कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखेगी।
इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण विषयों पर परामर्श, संवाद और जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

(रिपोर्ट, तस्वीर: टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    श्रीअरविन्द के दर्शन में अवतारवाद और चेतना के रूपांतरण पर हुआ मंथन डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। भारतीय परंपरा में वर्णित दस अवतार केवल पौराणिक कथाओं के पात्र नहीं हैं, बल्कि सृष्टि में…

    Share

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    सासाराम (रोहतास)। जिले के 54वें स्थापना दिवस को भव्य और यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर दो दिवसीय समारोह का आयोजन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान

    ‘खेत बचाओ अभियान’ : मृदा स्वास्थ्य से मत्स्य पालन और पशुपालन तक किसानों को मिली वैज्ञानिक जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ : मृदा स्वास्थ्य से मत्स्य पालन और पशुपालन तक किसानों को मिली वैज्ञानिक जानकारी

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति