डेहरी स्टेशन विकास पर डीआरएम की बैठक, बबल कश्यप ने डालमियानगर रेल कारखाना बहाल करने की मांग उठाई

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। डीडीयू रेल मंडल (डीआरएम) की अध्यक्षता में आयोजित उच्च-स्तरीय बैठक में डेहरी रेलवे स्टेशन के सर्वांगीण विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में भाजपा नेता एवं डीआरयूसीसी सदस्य बबल कश्यप ने स्थानीय नागरिकों की ओर से महत्वपूर्ण मांगें रखीं, जिन्हें रेल प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया।

कश्यप ने पाली पुल का शीघ्र परिचालन आरंभ करने की मांग की, जिससे यात्रियों और आम नागरिकों को सुगम आवाजाही मिल सके और वर्तमान में हो रही असुविधा दूर हो।साथ ही उन्होंने स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने के लिए स्वचालित सीढ़ी (एस्केलेटर),लिफ्ट व अन्य यात्री सुविधाओंको जल्द क्रियान्वित करने पर जोर दिया।

रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस का डिहरी स्टेशन पर ठहराव,दुर्गियाना एक्सप्रेस तथा आरा–सासाराम पैसेंजर का डेहरी-ऑन-सोन पूर्व तक विस्तार व अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किए जाने की मांग रखी।

इसके अलावा, कश्यप ने डालमियानगर रेल कारखाने को पुनः चालू करने की मांग भी जोरदार तरीके से उठाई। उन्होंने कहा कि इससे डेहरी और डालमियानगर क्षेत्र में आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी। मंडल रेल प्रबंधक और बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक और संवेदनशील रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

  • निशांत राज

Share
  • Related Posts

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  होली के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम द्वारा होली मिलन समारोह 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब…

    Share

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  शहर के पटेल धर्मशाला में संपन्न हुए जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के जिलाध्यक्ष निर्वाचन के बाद पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी पर गंभीर आरोप लगने शुरू…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

    डेहरी में शोकसभा, पत्रकार अर्चना मेहरा को दी गई श्रद्धांजलि