अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता। राजधानी पटना स्थित जगजीवन राम स्टेडियम में आयोजित अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन एमजीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा किया गया, जिसमें कुल 10 टीमों ने भाग लिया।

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स को 144 रनों के बड़े अंतर से हराया। टीम ने मात्र 12 ओवरों में 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मैच में रोहित ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए और “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार प्राप्त किया।

सेमीफाइनल में टीम ने मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) को 8 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में आदित्य ने 71 रनों की शानदार पारी खेली और 2 महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें भी “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें शकुनी चौधरी कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंस ने 15 रनों से जीत दर्ज की। नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की टीम ने अंत तक संघर्ष करते हुए खेल भावना और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर माननीय कुलपति प्रो. डॉ. जगदीश सिंह एवं अकादमिक डायरेक्टर सुदीप कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीन प्रो. डॉ. धर्मेंद्र कुमार, ललितेश्वर प्रताप सिंह, टीम इंचार्ज ओमसत्यम, कोऑर्डिनेटर पवन गोस्वामी सहित सभी संकाय सदस्यों ने टीम का उत्साहवर्धन किया।

नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की इस सफलता ने संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है और विद्यार्थियों में खेल के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया है।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

:

Share
  • Related Posts

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के तिलौथू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध मां तुतला भवानी ईको पर्यटन स्थल पर रविवार को विशेष स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में जिलाधिकारी दीपक…

    Share

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    सासाराम (रोहतास)। जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में बेदा स्थित राज वाटिका हॉल में सावन महोत्सव एवं महिला संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हरी साड़ियों, हरी…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता