रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

सासाराम। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर शहर के यूरेका मैरेज हॉल में सामाजिक कार्यकर्ता तौफीक अहमद मकरानी की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रोजेदारों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया तथा रोज़ा खोलते हुए आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

इफ्तार पार्टी में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की अच्छी भागीदारी रही। रोजेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। अज़ान के बाद सभी लोगों ने सामूहिक रूप से रोज़ा इफ्तार किया और इसके बाद मगरिब की नमाज़ अदा की।

नमाज़ के बाद देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ. शैलेश सागर ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के आयोजक तौफीक अहमद मकरानी ने कहा कि रमज़ान का महीना रहमत और बरकत का महीना होता है। इफ्तार पार्टी का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी मेलजोल और भाईचारे को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित अनिल सिंह यादव, जीएम अंसारी, सतेन्द्र शाह, डॉ. जावेद अख्तर, दीपक शुक्ला, सुनील तिवारी, जयप्रकाश पाण्डेय, अशोक भारद्वाज, फूलन पाण्डेय, हीरा राम, वकील चौहान, लुकमान फरान, सुहैल आलम ताजी, रामावतार रॉय, अजय चौबे, अमित सोनी, सुलतान मिर्ज़ा, मकसूद आलम, पतंजलि मिश्रा, अमित आर्या, अनिल सिंह, विनय सिंह, मंटू गुप्ता, चांद अशरफ, सर्वजीत सिंह खालसा, गुलरेज अंसारी, असलम अंसारी, दीपू कुमार, विवेक कुशवाहा, राजेश्वर कुशवाहा, राधा सिंह, बीडी शुक्ला, गौतम कुमार, बंटी कुमार, तेजू कुमार, शहजाद हुसैन, फिरोज खान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान

Share
  • Related Posts

    जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन, नवाचार और एआई पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

    डेहरी- आन- सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार में दो दिवसीय कार्यक्रम “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन “एआई इंडिया इम्पैक्ट समिट…

    Share

    संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर

    गयाजी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा मंगलवार को गयाजी जिले के खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत ग्राम पचलाखा में “संतुलित उर्वरक उपयोग पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम”…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी-नेट जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

    यूजीसी-नेट जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

    जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन, नवाचार और एआई पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

    जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन, नवाचार और एआई पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

    संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर

    संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर

    बिहार बीएड सीईटी -2026 के लिए आवेदन शुरू, 18 मई तक मौका, 7 जून को परीक्षा संभव

    बिहार बीएड सीईटी -2026 के लिए आवेदन शुरू, 18 मई तक मौका, 7 जून को परीक्षा संभव

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस  के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित