कुंवर राणा संस्था की नई कार्यसमिति गठित, अमित सिंह बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। कुंवर राणा सामाजिक कल्याण संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई, जिसमें संस्था के लोकतांत्रिक ढांचे को सुदृढ़ करते हुए नई कार्यसमिति का गठन किया गया।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष सीमल सिंह ने संस्था के नियमों का पालन करते हुए पुरानी सभी कमेटियों और पदों को भंग करने की घोषणा की। संस्था के संविधान के अनुसार हर दो वर्ष में कमेटी का पुनर्गठन आवश्यक होता है।

इसके पश्चात आयोजित कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। अमित सिंह उर्फ गोपाल सिंह को संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि अंबुज कुमार सिंह को युवा विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोर कमेटी सदस्य राजन राज ने की।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने संस्था द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रही है। संस्था द्वारा सैकड़ों यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता की गई है। इसके साथ ही गरीब बच्चों के बीच पुस्तक, जूते और कपड़ों का वितरण तथा समाज के उत्थान के लिए विभिन्न सेवा कार्य किए जाते रहे हैं।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक मुनमुन सिंह, मुन्ना सिंह (भोले शंकर), राष्ट्रीय स्वर्ण कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी सहित डिंपल सिंह, सोनू सिंह सिकरीवाल, सम्राट सोनू सिंह, मोहन राय, सुशांत सिंह, अरुण सिंह (पप्पू), रवि राय, कन्हैया सिंह, राजीव सिंह, रजनीश सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष (युवा शक्ति) अमन सिंह सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त एवं पूर्व अध्यक्षों द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी ने संस्था को भविष्य में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

Share
  • Related Posts

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    डेहरी- आन-सोन (रोहतास)। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के विद्यार्थियों ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता…

    Share

    आरटीआई खुलासे से शिक्षक नियुक्ति पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    सासाराम (रोहतास)। सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 के तहत प्राप्त अभिलेखीय जानकारी ने शिक्षक नियुक्ति से जुड़े एक मामले को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम/पोस्ट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    आरटीआई खुलासे से शिक्षक नियुक्ति पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    बाल श्रम के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ

    15 जून से शुरू होगा किसान चौपाल अभियान, पंचायतों में मिलेगी कृषि जानकारी

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी