रोहतास के रामुडीह स्कूल में संदिग्ध मांस मिलने से हड़कंप, 5 शिक्षक निलंबित; जांच जारी

सासाराम (रोहतास)। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामुडीह में बुधवार सुबह उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब स्कूल परिसर और अलमारी से करीब 10 किलो संदिग्ध मांस बरामद होने की खबर फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे स्कूल खुलने पर एक रसोइये ने परिसर में काले रंग के चार बड़े पॉलीथिन देखे। इसकी सूचना शिक्षकों को दी गई, जिसके बाद कथित तौर पर उन पैकेटों को उठाकर स्कूल की अलमारी में रख दिया गया।हालांकि, तब तक इसकी जानकारी ग्रामीणों तक पहुंच चुकी थी।

कुछ ही देर में सैकड़ों ग्रामीण स्कूल परिसर में जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ ने स्कूल में घुसकर अलमारी खुलवाई, जहां से संदिग्ध मांस बरामद किया गया और उसका वीडियो भी बनाया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसे साजिश के तहत मिड-डे मील में शामिल करने की कोशिश की जा रही थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए उदिता सिंह (जिलाधिकारी) और रौशन कुमार (पुलिस अधीक्षक) दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिला शिक्षिकाओं समेत पांच शिक्षकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। डीएम के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। निलंबित शिक्षकों में प्रभारी प्रधानाध्यापक अख्तर अली, शिक्षक मो. इमरान, अनवर अली, शिक्षिका सूफिया खातून और हिना कौसर शामिल हैं।

प्रशासन के अनुसार, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने बरामद मांस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या आपत्तिजनक सामग्री साझा न करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर