पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित

सासाराम (रोहतास )। सासाराम स्थित एक महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण अभियान के साथ-साथ एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के बर्सर डॉ. मुस्तफा नवाज ने की, जबकि संचालन प्रो. दीपक कुमार ने किया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. मुस्तफा नवाज ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे हर वर्ष कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं, ताकि धरती को हरा-भरा बनाए रखते हुए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। वहीं, डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और वृक्षारोपण इस दिशा में सबसे प्रभावी कदम है।

कार्यक्रम में डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रो. राजू रंजन सिन्हा, प्रो. अनुपम कुमार सिंह, प्रो. सूरज कुमार तिवारी सहित कई प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने अपने विचार साझा किए। छात्र प्रतिनिधियों में प्रियांशु कुमार, आर्यन रंजन, ऋत्विक कुमार, उज्ज्वल कुमार, आँचल मौर्या, प्राची कुमारी, प्रीति कुमारी, खुशी कुमारी, प्रिंस कुमार, नेहा पाण्डेय और श्वेता सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

संगोष्ठी के समापन के बाद महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

  • रिपोर्ट, तस्वीर: टिपु सुलतान

Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला