कानून व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

डेहरी -आन-सोन / सासाराम (रोहतास)। डेहरी प्रखंड कार्यालय परिसर मंगलवार को राजनीतिक नारों और विरोध प्रदर्शनों से गूंज उठा, जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी आह्वान के तहत धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

धरना को संबोधित करते हुए राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं विधानसभा चुनाव में राजद प्रत्याशी रह चुके गुड्डू चंद्रवंशी ने कहा कि सरकार युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सरकार को दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील कुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन वीरेंद्र कुशवाहा ने किया।

धरना में धनजी यादव, नंदकेश्वर सिंह, जितेंद्र यादव, विश्वनाथ यादव, मोहन यादव, शिव शंकर मेहता, मुकेश यादव, असलम कुरैशी एवं रणधीर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

इधर, सासाराम प्रखंड मुख्यालय पर भी राष्ट्रीय जनता दल द्वारा राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद सद्दाम राजा ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष मोहम्मद चांद अशरफ ने किया। धरना के प्रभारी एवं राज्य परिषद सदस्य सर्वजीत सिंह खालसा ने कहा कि भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राजद कार्यकर्ता सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेंगे।

धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी हुई है और आम जनता त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों और युवाओं की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग किया जा रहा है तथा राज्य में हर स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने कहा कि राजद कार्यकर्ता जनता के अधिकारों की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ते रहेंगे।

युवा राजद जिला अध्यक्ष सिवंत कुशवाहा ने सरकार पर जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले समय में बदलाव तय है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को और तेज करेगा।

धरना कार्यक्रम में मुस्लिम अंसारी, वीरेंद्र समाजवादी, तौकीर मंसूरी, वीरेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र कुशवाहा, निरंजन कुशवाहा, मो. इमरान अख्तर, विनोद यादव, अनिल केसरी, मनोज उपाध्याय, बबलू साह, सत्येंद्र सिंह यादव, विक्की यादव, शुभेंदु कुमार, चंद्रमा यादव, राजाराम प्रजापति, कलमदार हुसैन, अखिलेश चौधरी, विशंभर चौधरी, बाबू यादव, बिगन यादव, असलम अंसारी, रामाधार चौधरी, सलीम मियां और सुभाष पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • निशांत राज व टिपु सुलतान
Share
  • Related Posts

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    आरा (भोजपुर)। पुण्यतिथि पखवाड़ा के तहत स्थानीय बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त मृदंगवादक शत्रुंजय प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि परिचर्चा के रूप…

    Share

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    विगत दिनों निशांत राज ने पटना में अपनी संपादित पुस्तक “लाली” भेंट की, तो मैं चमत्कृत रह गया। यह पुस्तक उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय कृष्ण किसलय की स्मृति में उनकी…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    आरटीआई खुलासे से शिक्षक नियुक्ति पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    बाल श्रम के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ

    15 जून से शुरू होगा किसान चौपाल अभियान, पंचायतों में मिलेगी कृषि जानकारी