रोहतास के जमुहारा में खादी प्राकृतिक पेंट इकाई का निरीक्षण, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सराहा मॉडल

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। इंद्रपुरी क्षेत्र अंतर्गत जमुहारा गांव में स्थापित खादी प्राकृतिक पेंट निर्माण इकाई का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी का स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत स्थापित इस इकाई का निरीक्षण करते हुए केंद्रीय मंत्री ने इसकी कार्यप्रणाली की सराहना की और इसे ग्रामीण आत्मनिर्भरता तथा रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने इकाई संचालक सुमन सौरभ सहित अन्य उद्यमियों से संवाद कर उनके कार्यों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की इकाइयाँ स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

उद्योग विभाग के महाप्रबंधक आशीष रंजन ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिले में 1539 लाभुकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 1266 लाभुकों को पहली किस्त उपलब्ध कराई जा चुकी है।
उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2023 में स्थापित यह इकाई गोबर आधारित पर्यावरण अनुकूल प्राकृतिक पेंट का निर्माण कर रही है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में इस तरह की पहलें मील का पत्थर साबित हो रही हैं। उन्होंने उद्यमियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के राज्य निदेशक, उद्योग विभाग के अधिकारी, लाभुक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    आरा-बलिया रेल लाइन निर्माण को लेकर भोजपुर के जनप्रतिनिधि एकजुट, रेल मंत्री को भेजा पत्र

    आरा (भोजपुर)। आरा-बलिया रेल लाइन के निर्माण को लेकर भोजपुर जिले में अब जनप्रतिनिधियों की एकजुटता साफ दिखाई देने लगी है। इस बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना को लेकर जिले के कई…

    Share

    खेत बचाओ अभियान में गरजे शिवराज सिंह चौहान, बोले- धरती मां की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

    पटना। बिहार में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत मंगलवार को नौबतपुर स्थित बीज गुणन प्रक्षेत्र में विशाल किसान-वैज्ञानिक संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिहार सरकार के कृषि विभाग,…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आरा-बलिया रेल लाइन निर्माण को लेकर भोजपुर के जनप्रतिनिधि एकजुट, रेल मंत्री को भेजा पत्र

    खेत बचाओ अभियान में गरजे शिवराज सिंह चौहान, बोले- धरती मां की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

    खेत बचाओ अभियान में गरजे शिवराज सिंह चौहान, बोले- धरती मां की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

    रोहतास के जमुहारा में खादी प्राकृतिक पेंट इकाई का निरीक्षण, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सराहा मॉडल

    रोहतास के जमुहारा में खादी प्राकृतिक पेंट इकाई का निरीक्षण, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सराहा मॉडल

    एनसीसी कैडेट्स, अभिभावकों और अधिकारियों की संगोष्ठी संपन्न, अनुशासन व शिक्षा पर हुआ मंथन

    एनसीसी कैडेट्स, अभिभावकों और अधिकारियों की संगोष्ठी संपन्न, अनुशासन व शिक्षा पर हुआ मंथन

    कैमूर में विकास योजनाओं के शिलान्यास के बाद क्रिकेटर आकाशदीप के घर पहुंचे मुख्यमंत्री, दी शुभकामनाएं

    कैमूर में विकास योजनाओं के शिलान्यास के बाद क्रिकेटर आकाशदीप के घर पहुंचे मुख्यमंत्री, दी शुभकामनाएं

    कोइलवर में खेत बचाओ अभियान, किसानों की समस्याओं का होगा वैज्ञानिक समाधान

    कोइलवर में खेत बचाओ अभियान, किसानों की समस्याओं का होगा वैज्ञानिक समाधान