गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास जयंती समारोह में नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं का सम्मान

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान वेद व्यास ट्रस्ट, डेहरी के तत्वावधान में एनिकट स्थित भगवान वेद व्यास मंदिर परिसर में भगवान वेद व्यास पूजन सह जयंती समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी, डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह, चिकित्सक डॉ. निर्मल कुमार सिंह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू चंद्रवंशी, उपमुख्य पार्षद रानी कुमारी तथा जदयू के वरिष्ठ नेता एवं जिला परिषद सदस्य अजय कुमार कुशवाहा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।


समारोह में भगवान वेद व्यास का विधिवत पूजन, संध्या आरती, भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महाप्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं के बीच खीर का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।


इस अवसर पर 12 जुलाई 2026 को आयोजित ‘नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा-2026’ का परिणाम भी घोषित किया गया। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि माता-पिता ही प्रत्येक व्यक्ति के प्रथम एवं वास्तविक गुरु होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासित, संस्कारवान एवं शिक्षित बनने का आह्वान करते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने की अपील की। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है। साथ ही युवाओं से अपने गुरुओं एवं समाज के बुजुर्गों का सम्मान करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

मंच संचालन के दौरान ट्रस्ट की ओर से भगवान वेदव्यास मंदिर परिसर में छत निर्माण की मांग रखी गई, जिस पर विधायक ने छत निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने झारखंडी मंदिर परिसर के विकास के लिए दो नए कमरों एवं एक पुस्तकालय के निर्माण की घोषणा भी की।


समारोह के दौरान सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों को ‘निषाद गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष रामलखन चौधरी ने की, जबकि मंच संचालन जितेंद्र कुमार उर्फ लल्लू चौधरी ने किया। पूजा-अर्चना का दायित्व भरत चौधरी ने निभाया।


कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अरुण शर्मा, दीपक शर्मा, सोनू चौधरी एवं राजू चौधरी भी उपस्थित रहे। समारोह को सफल बनाने में ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक डॉ. राज कुमार, सह-संरक्षक भरत चौधरी, अध्यक्ष रामलखन चौधरी, उपाध्यक्ष भूषण चौधरी, गुलाब चौधरी एवं गीता कुमारी, सह सचिव विनोद कुमार चौधरी और रविशंकर चौधरी, कोषाध्यक्ष मधु देवी, संगठन सचिव रामनरेश चौधरी सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने आयोजन को सफल बनाया।

https://www.facebook.com/share/p/1ENowLmHCx



Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर