कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में नई श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों ने बताए प्रमुख प्रावधान

पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर ) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को नई श्रम संहिताओं के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को नई श्रम संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों, उनके व्यावहारिक उपयोग तथा कानूनी अनुपालन की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय), पटना श्री सचिन कुमार तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी (केंद्रीय), पटना-II श्री पी. के. पंकज ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने नई श्रम संहिताओं के उद्देश्य, सामाजिक सुरक्षा, व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य, औद्योगिक संबंध, वेतन संबंधी प्रावधान तथा श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने सरल भाषा में बताया कि नई श्रम संहिताओं का उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना, कार्यस्थलों को अधिक सुरक्षित बनाना तथा श्रम कानूनों को सरल एवं पारदर्शी बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने श्रम संहिताओं से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया। उन्होंने सभी संस्थानों एवं कर्मचारियों से नई श्रम संहिताओं का प्रभावी ढंग से पालन करने का आह्वान किया, ताकि कार्यस्थलों पर पारदर्शिता, सुरक्षा और न्यायपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (वरिष्ठ श्रेणी) श्री पुष्पनायक, वित्त एवं लेखा अधिकारी श्री रजत कुमार दास, प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती प्रभा कुमारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारीगण, आहरण एवं संवितरण अधिकारी, अन्य प्रशासनिक कर्मचारी तथा संविदा कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से दोनों विशेषज्ञों का उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर